फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Youth dies after being shot, police say suicide

कानपुर: गोली मारकर युवक ने की खुदकुशी, तखत पर पड़ा मिला शव, तमंचा बरामद

Thu, 26 Aug 2021 11:19 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 26 Aug 2021 11:19 AM IST
सार

नवाबगंज इंस्पेक्टर देवेंद्र दुबे ने बताया कि घटनास्थल से 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ है। अभी तक की जांच व परिजनों के बयानों से पता चला है कि आशीष कुछ दिनों से डिप्रेशन में था इसलिए खुदकुशी कर ली। 
 

विज्ञापन
Kanpur: Youth dies after being shot, police say suicide
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

कानपुर के नवाबगंज में जनरल मर्चेंट व्यापारी के बेटे आशीष गुप्ता (30) ने बुधवार रात गोली मारकर खुदकुशी कर ली। देर रात गोली की आवाज सुन पिता को लगा कि पटाखा दगा है। लिहाजा वो सो गए। सुबह जब परिजन उठे और बाहर गए तो देखा कि तखत पर खून से सना आशीष का शव पड़ा हुआ था।
विज्ञापन


तब पुलिस को सूचना दी गई। डिप्रेशन में खुदकुशी करने की आशंका है। नवाबगंज निवासी महेश गुप्ता की जनरल मर्चेंट की दुकान है। उनका बेटा आशीष लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में अपनी बहन व जीजा के साथ रहकर उनके कपड़ों के कारोबार में मदद करता था।
विज्ञापन


वहीं वह रुकता भी था। रक्षाबंधन के दिन कानपुर अपने घर आया था। तब से वह यहीं रह रहा था। महेश ने बताया कि बुधवार देर रात तक आशीष घर नहीं लौटा तो परिवार सो गया था। कब वह आया पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब सुबह परिवार वाले उठे तो घर के बाहर देखा कि तखत पर खून से लथपथ आशीष का शव पड़ा हुआ है। तब उनको याद आया कि देर रात कुछ दगने की आवाज सुनाई दी थी उनको लगा था कि पटाखा दगा था।

अब पता चला कि वह गोली की आवाज थी। नवाबगंज इंस्पेक्टर देवेंद्र दुबे ने बताया कि घटनास्थल से 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ है। अभी तक की जांच व परिजनों के बयानों से पता चला है कि आशीष कुछ दिनों से डिप्रेशन में था इसलिए खुदकुशी कर ली। 

फॉरेंसिक जांच में खुदकुशी पर मुहर
फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की थी। फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. पीके श्रीवास्तव ने बताया कि तमंचे पर आशीष के फिंगर प्रिंट मिले हैं। आशीष की अंगुलियों पर बारूद मिला है। यानी उसी के हाथ से गोली चली है। यही नहीं जिस एंगल से गोली मारी गई है वह भी खुदकुशी की पुष्टि करता है। इन सभी तथ्यों के आधार पर फोरेंसिक टीम ने खुदकुशी पर मुहर लगाई है। परिजनों ने भी यही लिखकर दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि गोली बाएं कनपटी से मारी गई जो दाएं कनपटी की तरफ आरपार हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed