फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Young woman commits suicide by hanging herself at sister's in-laws' place

Kanpur: बहन के ससुराल में युवती ने फंदा लगाकर जान दी, पुलिस जांच में जुटी

Tue, 22 Jul 2025 07:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 22 Jul 2025 07:30 PM IST
सार

Kanpur News: युवती की आत्महत्या का मामला सामने आया है। मामला सेनपश्चिम पारा थानाक्षेत्र का है। 

विज्ञापन
Kanpur: Young woman commits suicide by hanging herself at sister's in-laws' place
शिखा पांडेय (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेन पश्चिम पारा थानाक्षेत्र के न्यू आजाद नगर गंगापुर में बहन के ससुराल में रह रही युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के दौरान मंगलवार सुबह घर पर कोई नहीं था। सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। मूलरूप से बाराबंकी के ह्र्दयगढ़ निवासी ट्रक चालक सौरभ शुक्ला न्यूआजाद नगर गंगापुर में पत्नी शिवा व बेटी सान्या के साथ किराए पर रहते हैं।

विज्ञापन


दो साल से कन्नौज के छिबरामऊ अतरौली निवासी सौरभ की साली शिखा पांडेय (19) साथ में रह रही थी। सौरभ के अनुसार चार दिन पहले वह ट्रांसपोर्ट नगर से ट्रक लेकर अलीगढ़ गए थे। सोमवार सुबह पत्नी शिवा बेटी का आधार कार्ड बनवाने मायके अतरौली गई थी। घर पर साली शिखा अकेली थी। मंगलवार सुबह मकान मालिक ने शिखा को पानी भरने के लिए आवाज लगाई लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

विज्ञापन

Kanpur: Young woman commits suicide by hanging herself at sister's in-laws' place
सेन पश्चिम पारा थाना - फोटो : अमर उजाला
दरवाजा न खुलने पर रोशनदान से देखा तो शिखा का शव पंखे के कुंडे से लटक रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। शिखा तीन बहनों में सबसे छोटी थी। सेनपश्चिम पारा थाना प्रभारी कुशलपाल सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed