{"_id":"6a676b9fef64a1f4d30fb52e","slug":"kanpur-worker-falls-onto-road-while-installing-shuttering-death-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: शटरिंग बांधते समय सड़क पर गिरा कारीगर, मौत से मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: शटरिंग बांधते समय सड़क पर गिरा कारीगर, मौत से मचा कोहराम
Mon, 27 Jul 2026 08:02 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 27 Jul 2026 08:02 PM IST
विज्ञापन
शुकुन निषाद की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पनकी रतनपुर चौकी के सामने सोमवार सुबह निर्मणाधीन दो मंजिला मकान में शटरिंग बांधते समय सड़क पर गिरकर शटरिंग कारीगर शुकुन निषाद (42) घायल हो गए। साथी उन्हें कांशीराम अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मूलरूप से कौशांबी के शहजादपुर कंछार के मल्लाही टोला निवासी शुकुन कई वर्षों से पनकी के कांशीराम कॉलोनी में पत्नी माना, बेटे गेंदलाल, मुकेश के साथ रह रहे थे।
विज्ञापन
बेटों ने बताया कि पनकी रतनपुर चौकी के सामने दो मंजिला मकान में तीसरे मंजिल पर स्लैब ढालने का कार्य होना है। इसके चलते सोमवार सुबह शुकुन अन्य साथियों के साथ शटरिंग बांध रहे थे। तभी अचानक पैर फिसलने से हुए हादसे में उनकी जान चली गई। पनकी इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन