फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Women beat up liquor shop employees with brooms and sticks

Kanpur: शराब ठेके के कर्मचारियों को महिलाओं ने झाड़ू-डंडों से पीटा, किया हंगामा

Wed, 02 Apr 2025 07:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 02 Apr 2025 07:58 PM IST
सार

विनायकपुर में देसी शराब का ठेका बनने के विरोध में महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस और आबकारी के अधिकारियों ने महिलाओं को शांत कराया।

विज्ञापन
Kanpur: Women beat up liquor shop employees with brooms and sticks
विनायकपुर में शराब ठेके के विरोध में महिलाओं का हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विनायकपुर में देसी शराब ठेका खुलने के विरोध में बुधवार को महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। ठेके के कर्मचारियों को झाड़ू और डंडों से पीटा। सूचना पर पहुंचे पुलिस और आबकारी के अधिकारियों के आश्वासन पर महिलाएं शांत हुईं। महिलाओं का कहना है कि जहां ठेका खोला जा रहा है, वहां पास ही मंदिर और स्कूल है।
विज्ञापन




विनायकपुर में देसी शराब की दुकान खुलनी है। बुधवार सुबह ठेके के कर्मचारी शराब की पेटियां आने का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान दर्जनों महिलाओं ने एकजुट होकर नारेबाजी शुरू कर दी। कर्मचारियों ने समझाने का प्रयास किया तो महिलाओं ने झाड़ू और डंडे से उन्हें पीटना शुरू कर दिया। रावतपुर थाने की पुलिस ने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन महिलाएं नहीं मानीं। सुमन मिश्रा, मनोरमा, उमा कनौजिया, विभा सिंह, नीतू कटियार, मोनिका सिंह, अंजू शुक्ला, खुशी, गुड्डी, गीता, पूनम, फूलमती, रजनी आदि महिलाओं ने ठेकेदार के कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर दी है। उनका आरोप है कि शराब ठेके के लोगों ने महिलाओं से बदतमीजी की है। हंगामा करने पर हाथापाई कर दी।
विज्ञापन


महिलाओं का कहना है कि जहां शराब ठेका खोला जा रहा है वहां से कुछ दूरी पर ही मंदिर शिव मंदिर और हनुमान मंदिर है। उसके पास ही एक निजी स्कूल और डिग्री कॉलेज है। ठेका खुलने से महिलाओं और बच्चों का यहां से निकलना मुश्किल हो जाएगा। रावतपुर इंस्पेक्टर केके मिश्रा ने बताया कि ठेका वहां खुलेगा या नहीं यह आबकारी और प्रशासन तय करेगा। महिलाओं की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed