{"_id":"68540e06294be6bba10f610a","slug":"kanpur-woman-riding-a-scooter-dies-after-being-hit-by-a-speeding-car-2025-06-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत, कैमरे में कैद हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत, कैमरे में कैद हुई घटना
Thu, 19 Jun 2025 06:58 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 19 Jun 2025 06:58 PM IST
सार
Kanpur News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। हादसा मसवानपुर केसा के सामने हुआ।
विज्ञापन
महिला की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रावतपुर थानाक्षेत्र में मसवानपुर केसा के सामने मंगलवार सुबह तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार महिला को टक्कर मार दी। हादसे में घायल महिला की बुधवार दोपहर हेड इंजरी के कारण माैत हो गई। हादसे के बाद कार चालक माैके से भाग निकला। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
मसवानपुर निवासी अमित सिन्हा की पत्नी साधना श्रीवास्तव (50) मंगलवार दोपहर दवा लेने स्कूटी से मसवानपुर स्थित मेडिकल स्टोर जा रही थीं। केसा के आगे पीछे से आ रही तेज रफ्तार काली रंग की कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। साधना स्कूटी समेत सड़क पर गिर गईं और सिर में गंभीर चोट लगी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हेलमेट चकनाचूर हो गया। वहीं, चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन
रावतपुर थाना
- फोटो : अमर उजाला
घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आसपास के लोगों ने परिजनों को हादसे की सूचना देकर साधना को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बुधवार को उनकी माैत हो गई। रावतपुर थाना प्रभारी केके मिश्रा के अनुसार बेटी मीनाक्षी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर चालक का पता लगाया जा रहा है।