फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Woman dies due to Harsh firing at wedding ceremony

Kanpur: शादी समारोह में हर्ष फायरिंग से महिला की मौत, मचा हड़कंप

Thu, 09 Feb 2023 02:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 09 Feb 2023 02:37 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Woman dies due to Harsh firing at wedding ceremony
गेस्ट हाउस में जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सरसौल में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में गोली लगने से महिला की मौत हो गई। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। नर्वल के नौगवां स्थित गेस्ट हाउस में बुधवार देर शाम अहिरवां चकेरी निवासी दिनेश दीक्षित के बेटे अंकित की बारात आई थी। विवाह नर्वल हरचंदखेड़ा निवासी सुनील पांडे की बेटी से तय हुआ था।
विज्ञापन


रात लगभग बारह बजे जयमाल के दौरान फायरिंग हो रही थी। अचानक अंकित के चचेरे भाई पंकज की पत्नी रश्मि (35) को एक गोली जा लगी। रश्मि चक्कर खाकर गिर पड़ी। आनन-फानन में परिजन पुलिस को सूचना दिए बगैर महिला को शहर ले भागे। जहां रश्मि की मौत हो गई।
विज्ञापन


वहां से भी परिजन शव लेकर फतेहपुर चले गए। मृतका जिला जज फतेहपुर के स्टेनो की पत्नी बताई जा रही है। अभी ये जानकारी नहीं हो पाई है कि फायरिंग किसने की और गोली कैसे लगी। प्रभारी निरीक्षक नर्वल चंद्रकांत मिश्रा ने बताया कि हर्ष फायरिंग में वर पक्ष से एक महिला की मौत की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed