फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Woman beat up man who molested

कानपुर: छेड़खानी करने वाले शोहदे को महिला ने बीच सड़क सिखाया सबक, डंडों से पीटा

Tue, 17 Aug 2021 07:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 17 Aug 2021 07:42 PM IST
सार

पनकी इंस्पेक्टर दधिबल तिवारी ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। अगर तहरीर नहीं मिलेगी तो पुलिस अपने स्तर से कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
Kanpur: Woman beat up man who molested
महिला ने बीच सड़क शोहदे को डंडों से पीटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में पनकी के रतनपुर में मंगलवार सुबह छेड़खानी पर एक महिला ने शोहदे को बीच सड़क डंडों से पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है। आरोपी कई दिनों से महिला को परेशान कर रहा था।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को हवालात में बंद कर दिया है। महिला ने अभी तहरीर नहीं दी है। रतनपुर निवासी महिला ने बताया कि इलाकाई निवासी एक युवक आए दिन उसके साथ छेड़खानी करता था। घर के सामने खड़े होकर अश्लील कमेंट करता था।
विज्ञापन


कई बार हिदायत दी लेकिन वह नहीं माना। मंगलवार सुबह महिला जब बालकनी में आई तो देखा कि शोहदा बाहर खड़ा है। उसको देखकर कमेंट करने लगा। ताव में आई महिला डंडा लेकर शोहदे पर टूट पड़ी। शोहदे को पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी ने इसका वीडियो भी बना लिया। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पनकी इंस्पेक्टर दधिबल तिवारी ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। अगर तहरीर नहीं मिलेगी तो पुलिस अपने स्तर से कार्रवाई करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed