फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather Wind speed will increase from today pollution will run away rain may occur on October 27 28

Kanpur Weather Update: आज से बढ़ेगी हवाओं की रफ्तार...भागेगा प्रदूषण, 27-28 अक्तूबर को हो सकती है बारिश

Fri, 24 Oct 2025 10:32 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 24 Oct 2025 10:32 AM IST
सार

Weather News: कानपुर में नमी और धीमी हवा के कारण अगले तीन दिन धुंध की चादर छाई रहेगी, लेकिन शुक्रवार से हवा की रफ्तार बढ़ने पर प्रदूषण कम होना शुरू हो जाएगा। 27 और 28 अक्तूबर को बारिश होने की भी उम्मीद है।

विज्ञापन
Kanpur Weather Wind speed will increase from today pollution will run away rain may occur on October 27 28
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में धुंध की चादर अभी तीन दिन तक इसी तरह छाई रहेगी। हालांकि शुक्रवार को हवा की रफ्तार बढ़ने के आसार हैं। रफ्तार बढ़ते ही प्रदूषण कम होने लगेगा। अभी हवाओं की रफ्तार धीमी होने से धूल और धुआं ऊपर की ओर जा नहीं पा रहा है। वातावरण में नमी का प्रतिशत 90 के आसपास रहने के कारण हवाएं वायुमंडल में निचले स्तर पर बनी हैं।

विज्ञापन

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अभी हवा की रफ्तार एक से डेढ़ किमी प्रति घंटा है। शुक्रवार और शनिवार को हवा की रफ्तार चार किमी प्रति घंटा हो सकती है। इससे प्रदूषण के घनत्व पर असर आने लगेगा और प्रदूषण की मात्रा सुधरने लगेगी। उन्होंने कहा कि माहौल में नमी बराबर बनी हुई है।

विज्ञापन

Kanpur Weather Wind speed will increase from today pollution will run away rain may occur on October 27 28
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

सुबह कोहरे जैसी स्थिति हो जाएगी
इससे हवाएं निचले स्तर पर हैं। बादलों के कारण रात को गैस और गर्म हवा ऊपर नहीं जा पा रही है। इससे वायु मंडल के मध्यम में प्रदूषण की चादर बन गई है। इसकी वजह से धुंध बनी रहेगी। सुबह को कोहरे जैसी स्थिति हो जाएगी। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि हवाओं की रफ्तार बढ़ने और निम्न दबाव का क्षेत्र आगे आने पर कानपुर परिक्षेत्र और प्रदेश में मौसमी गतिविधियों में बदलाव आएगा।

Kanpur Weather Wind speed will increase from today pollution will run away rain may occur on October 27 28
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

पांच दिनों तक बादल छाए रहने का अनुमान
इससे प्रदूषण भी कम होगा। मौसम विभाग के मुताबिक 26 अक्तूबर से बादलों के बढ़ने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। 27 और 28 अक्तूबर को बारिश की उम्मीद है। सीएसए की मौसम वेधशाला की रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार को हवा की औसत गति एक किमी प्रति घंटा से कम रही है। माहौल में नमी का प्रतिशत 90 रहा। इससे हल्के बादल छाए रहे। अगले पांच दिनों तक बादल छाए रहने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed