फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather Update, Will have to wait a long time for monsoon, cyclone changed the direction of winds

Kanpur Weather Update: मानसून के लिए करना पड़ेगा लंबा इंतजार, चक्रवात ने हवाओं का रुख बदला, पढ़ें पूरा अपडेट

Sat, 27 May 2023 10:54 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 27 May 2023 10:54 AM IST
सार

Weather Update: जापान के समुद्री क्षेत्र में उठे चक्रवात से हवाओं का रुख बदल गया है। इसके चलते मानसून के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। साथ ही, जलवायु परिवर्तन की वजह से मानसूनी बारिश के बीच अंतर भी बढ़ेगा।

विज्ञापन
Kanpur Weather Update, Will have to wait a long time for monsoon, cyclone changed the direction of winds
कानपुर में बारिश - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर को जलवायु परिवर्तन और हवाओं की दिशा बदलने की वजह से इस बार मानसून के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। 25 मई से शुरू हुए नौतपा के पहले ही दिन बारिश होने की वजह से भी मानसून में देरी की बात कही जा रही है। सीएसए के मौसम विभाग के अनुसार इस बार मानसून जुलाई तक खिंच सकता है।

विज्ञापन

यह जलवायु परिवर्तन का असर प्रभावी होने की वजह से है। आमतौर पर मानसून 25 जून तक दस्तक दे देता है। इस बार मानसूनी बारिश के बीच का अंतराल भी लंबा होगा। मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार बारिश के बीच लंबा अंतराल होने का सिलसिला जो पिछले वर्ष से शुरू हुआ है।
विज्ञापन

इसमें और तेजी आने की संभावना है। बताया कि ऐसी स्थिति में लगातार कई दिनों तक बारिश नहीं होगी, उसके बाद अचानक से एक घंटे में ही तेज बारिश हो जाएगी। इससे फसलों को फायदा मिलने के बजाए नुकसान ज्यादा होने की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहीं सूखा, तो कहीं बाढ़ की बनेंगी स्थितियां
डॉ. पांडेय का कहना है कि बारिश के इस बिगड़े संतुलन की वजह से कहीं सूखा, तो कहीं बाढ़ की स्थितियां आ सकती हैं। उन्होंने बताया कि इस समय जापान के समुद्री क्षेत्र में एक नया चक्रवात बनने की वजह से हवाओं का रुख बदल गया है।

बारिश से सात डिग्री लुढ़का रात का पारा, 19.6 पर आया
दो दिनों से हल्की बारिश की वजह से मौसम सुहावना हो गया है। शुक्रवार रात से लेकर तड़के तक 8.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। इससे न्यूनतम तापमान में सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। रात का पारा 19.6 डिग्री और अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की कमी के साथ पारा 30 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

सुबह की बारिश से हुए फॉल्ट, बिजली गुल
केस्को के 15 सबस्टेशनों की बिजली आपूर्ति शुक्रवार को प्रभावित रही। तड़के हुई बारिश की वजह से फॉल्ट हुए। पारा गिरने से फीडरों पर लोड न पड़ने से ट्रिपिंग बहुत कम हुई। बारिश के फॉल्ट बनाने में समय लगा। दोपहर एक बजे तक आठ सबस्टेशनों की आपूर्ति बहाल हो सकी।

सात लाख की आबादी हुई प्रभावित
करीब सात लाख की आबादी बिजली न आने से प्रभावित रही। फेथफुलगंज, तात्याटोपेनगर गुजैनी, इस्पातनगर साइट नंबर तीन में फेस की समस्या रही। फूलबाग कैंट रोड, बारादेवी, किदवईनगर साइट नंबर एक, चाणक्यपुरी, श्यामनगर, लाटूशरोड, पनकी ई ब्लॉक की बिजली आपूर्ति बाधित रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed