फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather Update, Weather will change for 48 hours, Cyclonic winds will blow, hailstorm may occur

Kanpur Weather Update: 48 घंटे बदला रहेगा मौसम! चलेंगी चक्रवाती हवाएं, गरज-चमक के साथ पड़ सकते हैं ओले

Sun, 30 Apr 2023 06:18 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 30 Apr 2023 06:18 AM IST
सार

Kanpur Weather: मौसम ने एक बार फिर करवट बदली। शनिवार की शाम आसमान में बादल छा गए। तापमान में गिरावट आने पर लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक मौसम बदला रहेगा। चक्रवाती हवाएं चलेंगी और गरज-चमक के साथ ओले भी पड़ सकते हैं।

विज्ञापन
Kanpur Weather Update, Weather will change for 48 hours, Cyclonic winds will blow, hailstorm may occur
गरज-चमक के साथ ओले - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में चक्रवाती हवाओं की वजह से मौसम बदला हुआ है। शनिवार को पूरे दिन धूप नहीं निकली। इसके बावजूद हवा गर्म रही। इससे अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोत्तरी के साथ तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान एक डिग्री लुढ़ककर 20.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार अगले 48 घंटे में मौसम में और बदलाव हो सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी चेतावनी में कहा गया है कि चक्रवाती हवाएं अगले दो दिनों में 50 से 60 किमी की रफ्तार से चल सकती हैं।
विज्ञापन

इसका प्रभाव महानगर के अलावा पूरे कानपुर मंडल में दिखेगा। इस बीच गरज-चमक के साथ ओले भी पड़ सकते हैं। डॉ. पांडेय ने बताया कि इस महीने मौसम में इस तरह का चौथी बार बदलाव हो रहा है। आगे मई महीने में भी इसी तरह से कई बार चक्रवाती हवाएं चलने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम के बदलाव से लोग रहें सुरक्षित
मौसम विभाग ने मौसम में होने वाले इस बदलाव से लोगों को सर्तक रहने की सलाह दी है। विशेषकर किसानों से कहा गया है कि वे खेतों में काम करते वक्त ध्यान रखें कि जब तेज हवा चले और बिजली कड़के] तो वे सुरक्षित स्थान पर जरूर चले जाएं। इसी तरह बाई रोड लंबी दूरी की यात्रा करने से भी बचने की सलाह दी गई है।

आसमान में छाए बादल, गर्मी से मिली राहत
मौसम का उतार- चढ़ाव जारी है। दो दिन धूप के बाद शनिवार की दोपहर बाद परिवर्तन हो गया। आसमान में बादल छा गए और चक्रवती हवा चलने लगी। इससे तापमान में गिरावट आई। लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, मौसम में इसी प्रकार उतार चढ़ाव रहेगा। पांच मई के बाद तापमान बढ़ने की संभावना बन रही है।

मौसम में बदलाव से बढ़ रहे मरीज
मौसम में बदलाव से रोगों का खतरा बढ़ गया है। दिन में तेज गर्मी और रात को ठंड से बुखार और डायरिया समेत सर्दी-खांसी, पेट दर्द, बदन दर्द आदि के मरीज बढ़ रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार, मौसम के इस बदलाव में जरा सी लापरवाही बीमार कर सकती है। रात को हल्का व ताजा भोजन करें। स्वच्छ पानी पीएं।

बेमौसम बारिश से आम की फसल में रोग का खतरा
बेमौसम बारिश व आंधी के चलते बागवानों को बड़ा नुकसान हुआ है। पिछले कुछ समय से हो रही बेमौसम बारिश व आंधी आदि से फसल को नुकसान पहुंच रहा है। आंधी में काफी अमिया गिर गई है। वहीं शेष बची रह गई कच्ची अमिया पर जाला व रूजी कीट लग गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed