फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather Update, Weather has become pleasant due to rain, heavy monsoon rains from tomorrow

Kanpur Weather Update: बारिश से सुहाना हुआ मौसम, कल से मानसून की झमाझम, कहीं-कहीं धूल भरी आंधी भी चल सकती है

Thu, 27 Jun 2024 09:10 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 27 Jun 2024 09:10 AM IST
सार

Weather News: पिछले दो दिनों से हो रही प्री मानसूनी बारिश और रात में घने बादल होने की वजह से दिन और रात के तापमान में मात्र एक डिग्री का अंतर रह गया। सीएसए के तापमान मापक मीटर में अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री और न्यूनतम 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
Kanpur Weather Update, Weather has become pleasant due to rain, heavy monsoon rains from tomorrow
कानपुर में बारिश - फोटो : amar ujala

विस्तार

उमस और गर्मी से परेशान कानपुरवासियों को लंबे समय बाद बड़ी राहत मिली है। बुधवार दोपहर बाद हुई करीब एक घंटे की झमाझम बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया। करीब 33 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस सीजन की यह सर्वाधिक प्री मानसूनी बारिश है। वहीं, मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार से मानसूनी बारिश शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 28 से पूरे प्रदेश में मानसूनी बारिश शुरू हो जाएगी और 30 जून तक होती रहेगी। झांसी और ललितपुर में ठहरा हुआ मानसून बुंदेलखंड के रास्ते कानपुर में 48 घंटे में प्रवेश करेगा। सीएसए के स्थानीय मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार मानसून काफी नजदीक होने की वजह से प्री मानसूनी बारिश का सिलसिला भी तेज हो गया है।

विज्ञापन

कहीं-कहीं धूल भरी आंधी भी चल सकती है
मानसून आने के पहले भी रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि मानसून के आते ही तेज बारिश पूरे प्रदेश स्तर पर शुरू हो जाएगी। इसकी वजह यह है कि अरब सागर की तरह अब बंगाल की खाड़ी से उठने वाली हवाओं की रफ्तार और दिशा दोनों उत्तर प्रदेश की ओर हो गई हैं। बारिश से पहले कहीं-कहीं धूल भरी आंधी भी चल सकती है।

दिन-रात के पारे में एक डिग्री का अंतर, नमी रात में ज्यादा
पिछले दो दिनों से हो रही प्री मानसूनी बारिश और रात में घने बादल होने की वजह से दिन और रात के तापमान में मात्र एक डिग्री का अंतर रह गया। सीएसए के तापमान मापक मीटर में अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री और न्यूनतम 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन के तापमान में 9.2 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। इस बीच उमस की वजह से अधिकतम नमी 82 प्रतिशत रही। जबकि न्यूनतम नमी 98 प्रतिशत रिकार्ड की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed