फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather Update Sunlight ineffective due to westerly winds cold will increase further after tomorrow

Kanpur Weather Update: पछुवा हवाओं से धूप बेअसर, विक्षोभ के बाद छाएगा कोहरा, कल के बाद और बढ़ेगी ठंड

Fri, 22 Nov 2024 09:26 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 22 Nov 2024 09:26 AM IST
सार

Kanpur News: मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर शनिवार-रविवार को यहां पहुंचेगा। पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश के बाद ठंडी हिमालयी हवाएं गंगा के मैदानी इलाकों में आकर ठंड और बढ़ा देंगी। विक्षोभ लाने वाली जेट स्ट्रीम के साथ नमी भी बढ़ेगी, जिससे कोहरा पड़ेगा।

विज्ञापन
Kanpur Weather Update Sunlight ineffective due to westerly winds cold will increase further after tomorrow
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में हवा का रुख बदल गया है। अभी पछुवा हवाएं ठंडक बढ़ा रही हैं, जिसमें रविवार या उसके बाद से और बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। दरअसल, शनिवार-रविवार के बीच भूमध्य सागर से एक और पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी रेंज में आने वाला है।

विज्ञापन

वहां बर्फबारी से कानपुर समेत गंगा के मैदानी इलाकों में न सिर्फ ठंड बढ़ेगी बल्कि पश्चिमी विक्षोभ को लेकर आ रहीं समुद्री हवाएं नमी भी बढ़ा देगीं। सुबह छा रही धुंध आगे भी बरकरार रहेगी। गुरुवार को भी तड़के दृश्यता सिर्फ चार सौ मीटर रही है।

विज्ञापन

अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान सामान्य से नीचे
सामान्य तौर पर यह दो से तीन किलोमीटर रहती है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि दिसंबर में कड़कड़ाती ठंड पड़ने के आसार हैं। इस समय अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान सामान्य से नीचे बने हुए हैं। सीएसए के मौसम विभाग ने गुरुवार को अधिकतम पारा सामान्य से 1.2 डिग्री और न्यूनतम पारा 2.1 डिग्री कम दर्ज किया।

Kanpur Weather Update Sunlight ineffective due to westerly winds cold will increase further after tomorrow
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

पांच दिन बनी रहेगी ऐसी ही स्थिति
इसी वजह से दिन के मुकाबले रात में अधिक ठंड महसूस हो रही है। दिन में धूप निकलने से तापमान पर मामूली फर्क पड़ा लेकिन पछुवा चलने से नमी बढ़ गई। मौसम विभाग के तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि ऐसी ही स्थिति अभी पांच दिन बनी रहेगी। दिन में मौसम खुला तो धुंध और बढ़ जाएगी।

विज्ञापन

जेट स्ट्रीम के साथ नमी भी बढ़ेगी
वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर शनिवार-रविवार को यहां पहुंचेगा। पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश के बाद ठंडी हिमालयी हवाएं गंगा के मैदानी इलाकों में आकर ठंड और बढ़ा देंगी। विक्षोभ लाने वाली जेट स्ट्रीम के साथ नमी भी बढ़ेगी, जिससे कोहरा पड़ेगा।

Kanpur Weather Update Sunlight ineffective due to westerly winds cold will increase further after tomorrow
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

ला-लीना भी हो सकता सक्रिय
दिसंबर में ला-लीना भी सक्रिय हो सकता है। वैसे इसे अक्तूबर में सक्रिय होना था, लेकिन नहीं हुआ। इस महीने भी अभी तक इसमें कोई सक्रियता नहीं रही। अनुमान है कि यह दिसंबर में सक्रिय होगा। उन्होंने बताया कि ला-लीना समुद्रीय मौसम की गतिविधि है। इसके सक्रिय होने से समुद्र की सतह ठंडी पड़ जाती है, जिससे ठंड बढ़ जाती है। दिसंबर में इसका प्रभाव आएगा और फिर कड़कड़ाती ठंड पड़ेगी।

दिन की धूप रबी की फसल के लिए फायदेमंद
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दिन में धूप और रात में ठंडक रबी की फसल के लिए फायदेमंद है। इससे गेहूं, चना, मटर, लाही आदि फसलों को फायदा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed