फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather Update, Kanpur was the hottest in the state, Five dead bodies found on road at different places

Kanpur Weather Update: प्रदेश में सबसे गर्म रहा कानपुर, पारा 46.6 डिग्री…अलग-अलग जगह सड़क पर मिले पांच शव

Fri, 14 Jun 2024 12:18 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 14 Jun 2024 12:18 PM IST
सार

Kanpur News: मौसम विभाग के अनुसार, मानसूनी पूर्वी हवाएं अभी रफ्तार नहीं पकड़ पा रही हैं। इस वजह से गर्मी बनी हुई है। चार-पांच दिन अभी यही स्थिति बने रहने का पूर्वानुमान है। वहीं, शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो स्थानों पर ज्ञात और तीन स्थानों पर अज्ञात शव पड़े मिले।

विज्ञापन
Kanpur Weather Update, Kanpur was the hottest in the state, Five dead bodies found on road at different places
Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर  जून के दूसरे सप्ताह में भी भीषण लू का सितम लगातार बरकरार है। लू के थपेड़ों और भीषण गर्मी के बीच गुरुवार को शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो स्थानों पर ज्ञात और तीन स्थानों पर अज्ञात शव पड़े मिले। पुलिस गर्मी की वजह से मौत की आशंका जता रही है।

विज्ञापन

चकेरी थानाक्षेत्र के शिवकटरा निवासी 28 वर्षीय अजय का शव घर के पास पड़ा मिला। परिजनों का कहना है कि लू लगने से उसकी मौत हुई है। वह प्राइवेट नौकरी करता था। वहीं, नौबस्ता थानाक्षेत्र में कृष्णापुरम इलाके में गर्मी के कारण 45 वर्षीय अनिल सिंह चंदेल की मौत हो गई।
विज्ञापन

धीरज ने बताया कि घर के पास उसका शव पड़ा मिला। वहीं हरबंश मोहाल थानाक्षेत्र में 75 वर्षीय पुरुष, चकेरी और जाजमऊ में 45 वर्षीय पुरुष शव पड़ा मिला। सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में सबसे गर्म रहा कानपुर
राजस्थान के थार मरुस्थल से होकर आ रहीं उत्तर-पश्चिमी गर्म हवाओं की वजह से कानपुर परिक्षेत्र का पारा लगातार हाई बना हुआ है। उमस भरी गर्मी में शहरी हलकान हैं। गुरुवार को महानगर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान प्रदेश में सबसे अधिक रहा है। शहरियों ने दिन भर लू के थपेड़े झेले।

न्यूनतम तापमान ढाई डिग्री अधिक रहा
सीएसए मौसम विभाग के प्रभारी डॉ. एसएन सुनील पांडेय का कहना है कि मानसूनी पूर्वी हवाएं अभी रफ्तार नहीं पकड़ पा रही हैं। इस वजह से गर्मी बनी हुई है। चार-पांच दिन अभी यही स्थिति बने रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य औसत से तीन डिग्री और न्यूनतम तापमान ढाई डिग्री अधिक रहा है।

इतना रिकॉर्ड किया गया तापमान
एयरफोर्स स्टेशन क्षेत्र में अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह तापमान प्रदेश में अधिकतम है। सीएसए में अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

अभी बारिश की कोई संभावना नहीं
मौसम विभाग प्रभारी डॉ. पांडेय का कहना है कि सीएसए और एयरफोर्स स्टेशन में दो से तीन डिग्री का फर्क रहता है। सीएसए में हरियाली अधिक होने से तापमान कम रहता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अभी बारिश की कोई संभावना नहीं है। डॉ. पांडेय ने बताया कि अभी कोई चक्रवाती क्षेत्र भी नहीं बना है। हवाओं का चक्रवाती क्षेत्र बनने पर मानसूनी पूर्वी हवाओं की रफ्तार बढ़ेगी।

ऐसा रहा तापमान

एयरफोर्स स्टेशन
अधिकतम- 46.6 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 34.9 डिग्री सेल्सियस
 
सीएसए
अधिकतम- 43.8 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 30.8 डिग्री सेल्सियस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed