फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather Update, Heat reduced due to clouds, possibility of monsoon rain in next 48 hours

Kanpur Weather Update: बादलों से कम हुई तपिश, अगले 48 घंटे में मानसूनी बारिश की संभावना, पढ़ें पूरा अपडेट

Tue, 25 Jun 2024 10:23 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 25 Jun 2024 10:23 AM IST
सार

Weather News: मौसम विशेषज्ञों के अनुसार जून के इस आखिरी सप्ताह से लेकर सितंबर महीने तक अच्छी मानसूनी बारिश होने की संभावना है।  गंगा और दूसरी नदियों के तराई वाले क्षेत्रों में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है।

विज्ञापन
Kanpur Weather Update, Heat reduced due to clouds, possibility of monsoon rain in next 48 hours
कानपुर में बारिश - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में महानगर में अगले 48 घंटे में मानसूनी बारिश शुरू होगी। इस बीच प्री मानसूनी हल्की बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। सोमवार को भी दक्षिण से लेकर शहर के अन्य क्षेत्रों में 2.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। दिन भर रहे बादलों की वजह से चकेरी और इसके आसपास के क्षेत्रों में तापमान 41.3 डिग्री और बीच शहर में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।  रात का पारा 27 डिग्री पर आ गया है।

विज्ञापन

सीएसए के मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि मानसूनी बारिश आने तक दिन का पारा 40 डिग्री तक रहेगा। डॉ. पांडेय के अनुसार जून के इस आखिरी सप्ताह से लेकर सितंबर महीने तक अच्छी मानसूनी बारिश होने की संभावना है।  गंगा और दूसरी नदियों के तराई वाले क्षेत्रों में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है। डॉ. पांडेय ने बताया कि दिन में उत्तर पश्चिमी हवाएं बहुत धीमी गति से अभी भी पहुंच रही है, इसकी वजह से अगले दो दिनों तक दोपहर में तेज धूप बनी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed