{"_id":"656aa95e327827ca19032844","slug":"kanpur-weather-update-chances-of-rain-for-three-more-days-scientists-said-cold-will-increase-after-three-da-2023-12-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Weather Update: अभी तीन दिन और बारिश के आसार, वैज्ञानिकों ने कहा- तीन दिन के बाद बढ़ेंगी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Weather Update: अभी तीन दिन और बारिश के आसार, वैज्ञानिकों ने कहा- तीन दिन के बाद बढ़ेंगी ठंड
Sat, 02 Dec 2023 09:20 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 02 Dec 2023 09:20 AM IST
सार
Weather News: शहरवासियों को सुबह तो खिली धूप का एहसास हुआ, लेकिन दोपहर तक बादलों ने सूरज को अपने आगोश में ले लिया। दोपहर बाद मौसम में अचानक परिवर्तन आया। शाम को बूंदाबादी से मौसम बदल गया।
विज्ञापन
कानपुर में ठंड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में मौसम विभाग ने तीन दिन तक बूंदाबादी या मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इसके बाद ठंड बढ़ेगी। उधर शुक्रवार को हल्की बूंदाबादी से दिन का तापमान गिरा और 26 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। हालांकि बादलों की वजह से रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह 15.2 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
शहरवासियों को सुबह तो खिली धूप का एहसास हुआ, लेकिन दोपहर तक बादलों ने सूरज को अपने आगोश में ले लिया। दोपहर बाद मौसम में अचानक परिवर्तन आया। शाम को बूंदाबादी से मौसम बदल गया। कल्याणपुर, रावतपुर, कैंट सहित शहर के अन्य इलाकों में 3.8 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन
सीएसए के वैज्ञानिक एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि रविवार तक शहर में हल्की बारिश की संभावना है। आगे कहा कि इस समय दक्षिण-पूर्व हवाएं चल रही हैं। बारिश के कारण वातावरण 92 फीसदी आद्रता हो गई है। उन्होंने बताया कि दूसरा पश्चिमी विक्षोभ भू मध्य सागर से आ रहा है। इसके साथ ही बादल और नमी आएगी।
विज्ञापन
बता दें कि यूपी में मौसम तेजी से बदल रहा है। शुक्रवार को पूरा दिन धूप के दीदार नहीं हुए है। उधर रात होते ही ठंडक भी बढ़ गई है। आने वाले दिनों में भी मौसम का मिजाज बदला बदला दिख सकता है, क्योंकि जैसे-जैसे दिसंबर नजदीक आएगी वैसे-वैसे ठंडक बढ़ती जाएगी।