फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather News: chance of rain for four days

Kanpur Weather News: रुक-रुक कर हो रही बारिश, चार दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने के आसार

Sun, 22 Jan 2023 01:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 22 Jan 2023 01:46 PM IST
विज्ञापन
Kanpur Weather News: chance of rain for four days
कानपुर में हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला

कानपुर में रविवार को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से सुबह से बारिश का मौसम बन गया। विभाग की मानें तो आज पूरे दिन कभी धूप निकलेगी तो कभी बूंदाबांदी होगी। 23 जनवरी से बारिश तेज हो सकती है। इस बीच बादल गरजने, बिजली चमकने के साथ कहीं-कहीं ओले भी पड़ सकते हैं। इससे दिन में तापमान लुढ़केगा। रात में पारा बढ़ सकता है।

विज्ञापन


विज्ञापन


रविवार को न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बारिश की वजह से दिन में पारा नीचे जा सकता है, जबकि रात का पारा बढ़ने की उम्मीद है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम विभाग के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में ओले पड़ सकते हैं। इस वजह से फसलों को भी नुकसान पहुंच सकता है। मौसम विभाग की माने तो 23 से 26 जनवरी के बीच पंजाब, हरियाणा और कानपुर मंडल सहित उत्तर प्रदेश व उत्तरी मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। गंगा के मैदानी इलाकों में इस बीच कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed