फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather, Coldest night of this winter, cold wave will continue for next 48 hours

Kanpur Weather: इस सर्दी की सबसे ठंडी रात...पांच डिग्री लुढ़का पारा, अगले 48 घंटे बना रहेगा शीतलहर का प्रकोप

Wed, 24 Jan 2024 10:10 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 24 Jan 2024 10:10 AM IST
सार

Weather News: सीएसए के मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार अगले 48 घंटे कोहरा, शीतलहर का प्रकोप बना रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता धीरे-धीरे बढ़ रही है। ऐसे में शहर के कुछ हिस्सों में बादल हो सकते हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में रात के समय पाला पड़ सकता हैं।

विज्ञापन
Kanpur Weather, Coldest night of this winter, cold wave will continue for next 48 hours
कानपुर में ठंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में पारे के 5.1 डिग्री लुढ़कने के साथ ही सोमवार की रात इस सर्दी की सबसे ठंडी रात के रूप में दर्ज हो गई। रात का न्यूनतम पारा 2.6 डिग्री रहा। ये पिछले 20 सालों की भी सबसे ठंडी 23 जनवरी की है। इसके पहले 2003 में 23 जनवरी को शून्य डिग्री पारा रिकॉर्ड किया गया था।

विज्ञापन

इससे पहले इस सीजन में न्यूनतम पारा 2.8 डिग्री तक गिरा था। दिन के तापमान में हालांकि सिर्फ 1.2 डिग्री की गिरावट के साथ 16 पर रहाष लेकिन सूरज निकलने के बावजूद ठंडी हवाओं से लोग कांपते रहे। दिन में हवा में नमी 11 प्रतिशत वृद्धि के साथ 97 व रात में 19 प्रतिशत बढ़ोत्तरी के साथ 74 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई।

विज्ञापन

सीएसए के मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार अगले 48 घंटे कोहरा, शीतलहर का प्रकोप बना रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता धीरे-धीरे बढ़ रही है। ऐसे में शहर के कुछ हिस्सों में बादल हो सकते हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में रात के समय पाला पड़ सकता हैं। ऐसे में फसलों को भी नुकसान पहुंच सकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि देर रात और तड़के लंबी यात्रा करने से बचें। इसी तरह मार्निंग वॉक करने वाले भी धूप निकलने के बाद निकलें।

फसलों को पाले से बचाने को करें हल्की सिंचाई
अगले 48 घंटों में जमकर पाला पड़ने की चेतावनी देते हुए मौसम विभाग विभाग ने सरसों, चना, मटर और मसूर की फसलों की हल्की सिंचाई करने की सलाह दी है। साथ ही सल्फ्यूरिक एसिड 0.1 लीटर दवा को एक हजार लीटर पानी का घोल बनाकर फसलों पर छिड़काव करने को कहा गया है।

विज्ञापन

पिछले वर्षों में 23 जनवरी को न्यूनतम पारा

  • 2023 में 7.4 डिग्री
  • 2022 में 7.6 डिग्री
  • 2021 में 9.6 डिग्री
  • 2020 में 9.4 डिग्री
  • 2019 में 14.6 डिग्री
  • 2018 में 4.6 डिग्री
  • 2017 में 9.0 डिग्री
  • 2016 में 3.8 डिग्री
  • 2015 में 8.0 डिग्री
  • 2014 में 9.5 डिग्री
  • 2013 में 5.7 डिग्री
  • 2012 में 4.8 डिग्री
  • 2011 में 9.0 डिग्री
  • 2010 में 6.0 डिग्री
  • 2009 में 10 डिग्री
  • 2008 में 6.0 डिग्री
  • 2007 में 6.0 डिग्री
  • 2006 में 4.0 डिग्री
  • 2005 में 9.3 डिग्री
  • 2004 में 11.5 डिग्री
  • 2003 में 0.0 डिग्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed