फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather Clouds will clear humidity reduce and hot winds will come monsoon may pick up pace from June 12

Kanpur Weather Update: बादल छटेंगे…नमी कम होगी और गर्म हवाएं आएंगी, 12 जून से मानसून पकड़ सकता है रफ्तार

Fri, 06 Jun 2025 12:27 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 06 Jun 2025 12:27 PM IST
सार

Weather News: मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार से बादलों के कम होने का सिलसिला शुरू होगा। नमी आने से बादल बनते हैं, लेकिन नमी आना बंद हो रहा है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी दोनों जगहों से नमी कम हो जाएगी। थार मरुस्थल से होकर उत्तर पश्चिमी हवाएं आएंगी।

विज्ञापन
Kanpur Weather Clouds will clear humidity reduce and hot winds will come monsoon may pick up pace from June 12
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में मौसमी गतिविधियां बदल रही हैं। अरब सागर से नमी लेकर आ रहीं हवाओं का रुख दूसरी तरफ मुड़ गया है। इससे माहौल में नमी का प्रतिशत घटेगा। नमी कम होने से बादल नहीं बनेंगे। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि शुक्रवार से उत्तर-पश्चिमी हवाओं का आना शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन

आसमान साफ रहने, नमी कम होने और गर्म हवाओं के आने से गर्मी बढ़ने लगेगी। यह स्थिति 11 जून तक बनी रहेगी। इसके बाद 12 जून से मानसून के रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि शुक्रवार से बादलों के कम होने का सिलसिला शुरू होगा।

विज्ञापन

Kanpur Weather Clouds will clear humidity reduce and hot winds will come monsoon may pick up pace from June 12
Kanpur Weather Update - फोटो : amar ujala

सामान्य औसत से कम रहे दोनों तापमान
नमी आने से बादल बनते हैं, लेकिन नमी आना बंद हो रहा है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी दोनों जगहों से नमी कम हो जाएगी। थार मरुस्थल से होकर उत्तर पश्चिमी हवाएं आएंगी। गुरुवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों सामान्य औसत से कम रहे।

विज्ञापन

Kanpur Weather Clouds will clear humidity reduce and hot winds will come monsoon may pick up pace from June 12
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

सुबह नमी का प्रतिशत 65 रहा
बादलों के आने से शाम को शहर में बूंदाबांदी हुई, तेज हवाएं चलीं। रात का न्यूनतम तापमान सामान्य औसत 27.9 डिग्री से 5.5 डिग्री कम रहा। सीएसए की मौसम वेधशाला की रिपोर्ट के मुताबिक सुबह माहौल में नमी का प्रतिशत 65 रहा। दोपहर को 39 फीसदी नमी हो गई।

विज्ञापन

Kanpur Weather Clouds will clear humidity reduce and hot winds will come monsoon may pick up pace from June 12
Kanpur Weather Update - फोटो : amar ujala

तापमान
अधिकतम- 37.3 डिग्री सेल्सियस।
न्यूनतम- 22.4 डिग्री सेल्सियस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed