{"_id":"6a5e4c8a4520ebbd020e5550","slug":"kanpur-water-entered-factories-operations-stalled-in-dada-nagar-due-to-an-eight-hour-power-outage-2026-07-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: फैक्टरियों में घुसा पानी, दादानगर में आठ घंटे बिजली गुल रहने से काम रहा ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: फैक्टरियों में घुसा पानी, दादानगर में आठ घंटे बिजली गुल रहने से काम रहा ठप
Mon, 20 Jul 2026 10:01 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 20 Jul 2026 10:01 PM IST
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र में जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में रविवार की रात से सोमवार की शाम तक हुई बारिश ने केस्को, नगर निगम और यूपीसीडा की तैयारियों की पोल खोलकर रख दी। जलभराव और बिजली संकट के कारण औद्योगिक क्षेत्रों में कामकाज प्रभावित रहा। सुबह आठ बजे गई बिजली शाम चार बजे के बाद बहाल हो सकी। इससे पहली पाली में पहुंचे सैकड़ों कर्मचारी फैक्टरियों में खाली बैठे रहे। उत्पादन ठप होने से उद्यमियों को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। बरसात के चलते बाजार दो घंटे की देरी से खुले। ग्राहक व कर्मचारी कम आए तो शाम को दुकानें जल्द बंद हो गईं।
दादानगर, पनकी साइट-एक, दो, तीन, चार और पांच, फजलगंज, इस्पातनगर और रूमा औद्योगिक क्षेत्रों में करीब 10 हजार इकाइयां संचालित हैं। बारिश के बाद इन इलाकों में कई जगह जलभराव हो गया। दादानगर में सुबह से बिजली आपूर्ति बाधित रही जबकि पनकी औद्योगिक क्षेत्र में ट्रिपिंग की समस्या रही। आईआईए के मंडलीय अध्यक्ष दिनेश बरासिया ने बताया कि सुबह नौ बजे से फैक्टरी में पहली शिफ्ट शुरू होती है। दादानगर के एक फीडर से जुड़े ट्रांसफार्मर में खराबी के कारण शिफ्ट शुरू होने से पहले ही बिजली चली गई। केमिकल, प्लास्टिक, इंजीनियरिंग और पैकेजिंग उद्योग लगातार चलने वाले हैं। बिजली न आने से उत्पादन प्रभावित हुआ इनसे जुड़ी इकाइयों में कच्चा माल खराब हो गया। शाम को कर्मचारियों की छुट्टी के समय बिजली आई।

Trending Videos
औद्योगिक क्षेत्र में जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
पीआईए के अध्यक्ष मनोज बंका ने बताया कि पनकी साइट एक, तीन समेत कई औद्योगिक क्षेत्रों में जलभराव से परेशानी हुई। फैक्टरियों के बाहर और अंदर रखा सामान भीग गया। कानपुर कपड़ा कमेटी के निदेशक रुमित सिंह सागरी ने बताया कि बारिश के कारण थोक कपड़ा बाजार करीब दो घंटे की देरी से खुला। 50 प्रतिशत कर्मचारी भी नहीं आए। बाजार में ग्राहकों की संख्या कम रही और शाम को दुकानें जल्दी बंद करनी पड़ीं। दि किराना मर्चेंट एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अलंकार ओमर ने बताया कि बारिश के चलते कारोबार प्रभावित रहा और दुकानदारों को नुकसान उठाना पड़ा।
सरकारी कार्यालयों में भरा पानी
सर्वोदयनगर स्थित अपर श्रमायुक्त कार्यालय परिसर में पानी भर गया जिससे कर्मचारियों और आने वाले लोगों को परेशानी हुई। वहीं कालपी रोड स्थित एमएसएमई विकास संस्थान कार्यालय के बाहर भी जलभराव की स्थिति रही। कर्मचारी रेनकोट और छाता लेकर कार्यालय पहुंचे।