{"_id":"6009d7f88ebc3e30ba2116a7","slug":"kanpur-ward-50-will-be-ready-in-a-year-to-improve-the-team-will-come-from-lucknow-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: साल भर में तैयार हो जाएगा वार्ड 50, सुधारने के लिए आज लखनऊ से टीम हैलट आएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: साल भर में तैयार हो जाएगा वार्ड 50, सुधारने के लिए आज लखनऊ से टीम हैलट आएगी
Fri, 22 Jan 2021 09:03 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 22 Jan 2021 09:03 AM IST
विज्ञापन
कानपुर हैलट
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर हैलट का वार्ड 50 रोगियों के लिए साल भर में तैयार हो जाएगा। इसमें सप्लाई के लिए 20 हजार लीटर आक्सीजन का प्रस्ताव तैयार हो गया है। वार्ड 50 को सुधारने के लिए लखनऊ से कार्यदायी संस्था की टीम शुक्रवार को हैलट आएगी।
इस संबंध में मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. आरबी कमल ने बैठक की और तकनीकी कमेटी गठित कर दी। वार्ड 50 के कार्य की जांच आईआईटी के विशेषज्ञों से कराई जाएगी। मल्टी सुपर स्पेशिएलटी अस्पताल, अस्थि रोग विभाग आदि के लिए अलग से 20 हजार लीटर आक्सीजन के प्लांट का प्रस्ताव तैयार करके लिंडे कंपनी को भेज दिया गया। प्लांट के लाइसेंस के लिए प्रक्रिया पूरी करने को प्राचार्य की अध्यक्षता में तीन विभागाध्यक्षों की कमेटी गठित की गई है। पैथोलॉजी के लिए केमिकल खरीद के लिए 40 लाख रुपये पास कर दिए गए हैं।
अलग बनेगा इमरजेंसी मेडिसिन विभाग
नेशनल मेडिकल काउंसिल की मेडिकल कालेज प्रबंधन के साथ बैठक में तय किया गया कि इमरजेंसी मेडिसिन विभाग अलग बनेगा। अभी यह मेडिसिन विभाग के साथ है। इसका विभागाध्यक्ष डॉ. प्रेम सिंह को बनाया जाएगा। इसके साथ ही जेके कैंसर इंस्टीट्यूट में रेडियो थेरेपी में एमडी की दो सीटें बढ़ गई हैं। नाक, कान, गला रोग विभाग और मेडिसिन में भी एमडी की सीटें बढ़ गईं हैं लेकिन शासन से अभी पत्र नहीं आया है।