{"_id":"68542ffd90164a89500c3f63","slug":"kanpur-wanted-accused-arrested-in-the-case-of-murder-of-a-watchman-2025-06-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: चौकीदार की ईंट पत्थर से कूचकर हत्या के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: चौकीदार की ईंट पत्थर से कूचकर हत्या के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
Thu, 19 Jun 2025 09:14 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 19 Jun 2025 09:14 PM IST
सार
Kanpur News: चौकीदार की हत्या के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्या महाराजपुर के धमना गांव में 27 जनवरी को ईंट-पत्थर से कूचकर हुई थी।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महाराजपुर में पांच माह पूर्व चौकीदार की ईंट पत्थर से कूचकर हत्या के मामले में वांछित कुलदीप को पुलिस ने गुरुवार को उदैतपुर से गिरफ्तार कर लिया। जिला फतेहपुर के जहानाबाद कपिलिया गांव निवासी रामप्रकाश रैदास भूपेंद्र सिंह के फार्म हाउस में चौकीदारी करता था।
विज्ञापन
मृतक के बेटे का कहना था कि पिता ने फोन कर साथ में काम करने वाले कुलदीप तथा उसके साथी से किसी बात को लेकर विवाद होने और जान से मारने की धमकी देने की बात कही थी। इसके बाद 27 जनवरी की रात चौकीदार की ईंट पत्थरों से कूचकर हत्या कर दी गई थी। उसका शव चारपाई पर खून से लथपथ अवस्था में पाया गया था। घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था।
विज्ञापन
महाराजपुर थाना
- फोटो : अमर उजाला
महाराजपुर थाना प्रभारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आरोपी को चौबेपुर थानाक्षेत्र के उदैतपुर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। जहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।