फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: wall fell on couple, husband died, wife injured

Kanpur: बंदरों की उछलकूद से दंपती पर गिरी जर्जर दीवार, पति की मौत, पत्नी घायल

Thu, 11 Aug 2022 04:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 11 Aug 2022 04:35 PM IST
सार

यूपी के कानपुर में जर्जर दीवार गिरने से पति की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।

विज्ञापन
Kanpur: wall fell on couple, husband died, wife injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में जूही नहरिया के पास बुधवार सुबह छत पर सो रहे युवक पर पड़ोसी की दीवार गिरने से मौत हो गई। वहीं बगल में सो रही पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसका उर्सला अस्पताल में उपचार चल रहा है। युवक एक दिन पहले ही अपनी ससुराल आया था। कैनल रोड के किनारे रहने वाले मोहम्मद अनवर झाड़ू बनाने का काम करते हैं।

विज्ञापन


परिवार में पत्नी कमल जहां, पांच बेटे मोहम्मद शादाब, मेराज उर्फ अज्जू (28), सिराज, सरताज, हमजा और सात बेटियां हैं। बेटे मेराज ने पांच माह पूर्व घर के पास रहने वाली मरियम से प्रेम विवाह किया था। जिसके बाद से मेराज मिलिट्री कैंप स्थित कॉलोनी में रहने लगा था। रक्षाबंधन के चलते मंगलवार को मेराज अपनी पत्नी मरियम के साथ ससुराल आया था।
विज्ञापन


रात में दोनों लोग छत पर सो रहे थे तभी बुधवार तड़के पड़ोसी महमूद कौसर के मकान की दीवार पर बैठे बंदरों ने रेलिंग पकड़ कर हिला दी। जिससे रेलिंग दीवार सहित नीचे आ गिरी। हादसे में मेराज व उसकी पत्नी मरियम दोनों बुरी तरह से जख्मी हो गए। आनन-फानन घर वालों ने दोनों को उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां से मेराज को हैलट रेफर कर दिया गया। हैलट के डॉक्टरों ने मेराज को मृत घोषित कर दिया। वहीं मरियम का इलाज चल रहा है। जूही इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि जर्जर दीवार के अन्य हिस्सों को भी गिरा दिया गया है यदि परिवार के सदस्य तहरीर देते हैं तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed