{"_id":"642c78ddc49f70572c0672f3","slug":"kanpur-wall-collapsed-mother-died-daughter-serious-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: कच्चे मकान की दीवार ढही, मां की मौत, बेटी गंभीर, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: कच्चे मकान की दीवार ढही, मां की मौत, बेटी गंभीर, मचा कोहराम
Wed, 05 Apr 2023 10:04 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 05 Apr 2023 10:04 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
कानपुर के सचेंडी कस्बे में सोमवार शाम कच्चे मकान की दीवार भरभरा कर गिर गई। हादसे में मां की मौत हो गई जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतका के पति राम औतार ने बताया कि सोमवार शाम उनकी पत्नी सीमा (45) बेटी संध्या के साथ घर में दीवार के सहारे बैठी थी। तभी अचानक दीवार सीमा और बेटी संध्या के ऊपर ढह गई।
विज्ञापन
गंभीर हालत में वह उसे अस्पताल ले गए। जहां सीमा को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि संध्या का इलाज जारी है। राम औतार ने बताया दो दिन पहले हुई बारिश के चलते घर में काफी पानी आ गया था। जिससे दीवार कमजोर हो गई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन