फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Virtual appearance of criminal

एक्सक्लूसिव: बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में ये अपराधी, पेशी पर आने से पहले विक्की ने मंगाई थी पिस्टल

Tue, 11 Oct 2022 11:16 AM IST
शिखा पांडेय सूरज शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
सूरज शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 11 Oct 2022 11:16 AM IST
विज्ञापन
Kanpur: Virtual appearance of criminal
विक्की सोनी - फोटो : अमर उजाला
जेल में बंद शातिर अपराधी विक्की सोनी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। कुछ समय पहले ही एक बड़े असलहा तस्कर से उसने पिस्टल मांगी थी। वारदात को अंजाम देने के लिए 10 अक्तूबर (सोमवार) तय की थी। क्योंकि इस दिन उसकी पेशी थी। वह या तो फरार होने वाला था या फिर वह किसी तरह की आपराधिक घटना को अंजाम देता। गनीमत रही कि पुलिस को समय रहते इसका इनपुट मिला।
विज्ञापन


जिसके बाद पेशी वर्चुअल कराई गई। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं। विक्की के संपर्क में रहने वाले कुछ लोगों से पूछताछ भी की गई है। जांच के बाद साजिश का राजफाश हो सकता है। नौबस्ता हंसपुरम निवासी विक्की सोनी अक्तूबर 2015 में रोहित सिंह भदौरिया नाम के शख्स की हत्या में जेल गया था।
विज्ञापन


तीन अक्तूबर 2019 को पेशी के दौरान फरार हो गया था। एकाएक उस पर इनामी राशि एक लाख की गई थी। 17 मार्च 2021 को एसटीएफ ने पनकी इलाके में हुई मुठभेड़ में उसको दबोचा था। तब वह दोबारा जेल भेजा गया था। सोमवार को उसकी कोर्ट में पेशी थी। सूत्रों के मुताबिक इसके पहले हुई पेशी के दौरान वह कचहरी में एक असलहा तस्कर के गुर्गे से मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उससे कहा था कि वह दस अक्तूबर को जब पेशी से आएगा तब फरार होगा। इसके लिए एक पिस्टल का इंतजाम कराओ। पेशी से ठीक दो दिन पहले पुलिस को इसकी जानकारी हो गई थी। जिसके बाद उसको कोर्ट नहीं लगाया गया। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पेशी कराई गई। एसीपी कोतवाली के नेतृत्व में गठित की गई टीम मामले की तफ्तीश कर रही है। 

वकील के चैंबर में हुई थी मुलाकात 
पेशी के दौरान जब विक्की आया था तब असलहा तस्कर के गुर्गे से एक वकील के चैंबर में मुलाकात की थी। वकील भी पुलिस की रडार पर है। पुलिस उससे पूछताछ कर सकती है। पुलिस उनकी भी तलाश कर रही है जिन लोगों ने उसको तीन साल पहले फरार कराया था। उसमें उसके दोस्त शामिल थे। 

आखिर विक्की का मकसद क्या था 
पिस्टल का मांगना कई सवाल खड़े करता है। फरार होने की साजिश से अधिक आशंका बढ़ जाती है कि वह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। करीब दो साल पहले जेल में भी उसका एक बंदी से विवाद हुआ था। जब वह फरार हुआ था तब केस के एक गवाह से भी मारपीट की थी। ऐसे में सवाल उठता है कि इनमें से कोई उसके निशाने पर तो नहीं है। या फिर किसी की सुपारी ली है। जांच इन सभी बिंदु पर जारी है। 

जेल में बढ़ाई गई निगरानी 
जेल अधीक्षक बीडी पांडेय ने बताया कि इनपुट के आधार पर विक्की सोनी की निगरानी बढ़ा दी गई है। हर वक्त उस पर निगाह रखी जा रही है। वहां पर किन किन लोगों के संपर्क है, यह पता कर उनसे जानकारी जुटाई जा रही है।

अहम इनपुट मिला था, जिसके आधार पर पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग से कराई गई है। बेहद गंभीरता से मामले को लिया गया है। जांच की जा रही है। जो तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।- बीपी जोगदंड, पुलिस कमिश्नर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed