फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Violence, Threatened to open front against Mukhtar Baba, sought security from Police Commissioner and District Magistrate

Kanpur Violence: मुख्तार बाबा के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले को धमकी, पुलिस कमिश्नर और जिलाधिकारी से मांगी सुरक्षा

Sat, 09 Jul 2022 06:12 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 09 Jul 2022 06:12 PM IST
सार

प्रधानाचार्य सैय्यद अदीबुल कदर ने मुख्तार बाबा के खिलाफ रामजानकी मंदिर समेत अन्य शत्रु संपत्तियों पर कब्जा करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है। उन्होंने पुलिस कमिश्नर और जिलाधिकारी से शिकायत कर सुरक्षा मांगी है।

विज्ञापन
Kanpur Violence, Threatened to open front against Mukhtar Baba, sought security from Police Commissioner and District Magistrate
मुख्तार बाबा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में डॉ. बेरी चौराहा बजरिया स्थित रामजानकी मंदिर को तोड़कर बनाए गए बाबा बिरयानी हाउस के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले सैय्यद अदीबुल कदर को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने मुख्तार बाबा के गुर्गों पर धमकियां देने का आरोप लगाकर शनिवार को जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर से सुरक्षा की मांग की है। पत्र लिखकर उन्होंने कहा है कि उनके साथ कोई भी अप्रिय घटना होगी, तो उसका जिम्मेदार मुख्तार बाबा होगा। वो कई मुद्दों पर मुख्तार बाबा के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं।

विज्ञापन

सैय्यद अदीबुल कदर जूनियर हाई स्कूल बिनौर के प्रधानाचार्य होने के साथ ही शत्रु संपत्ति संरक्षण संघर्ष समिति के सचिव भी हैं। उन्होंने बताया कि मंदिर तोड़कर बनाए गए बाबा बिरयानी हाउस के खिलाफ वे 14 साल से मोर्चा खोले हैं। 24 जून को उन्होंने बजरिया थाने में मुख्तार बाबा, मौलाबख्श, शिवचरन गुप्ता, मुख्तार बाबा की मां हाजरा बेगम, मुमताज अहमद, मुश्ताक अहमद आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि इससे नाराज मुख्तार बाबा के गुर्गे आए दिन उन्हें धमकी दे रहे हैं। उन्होंने पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा और जिलाधिकारी विशाख जी. से शिकायत की है।

विज्ञापन

मुख्तार बाबा ने बिरयानी हाउस बचाने को कराई हिंसा
अदीबुल कदर ने आरोप लगाया कि बिरयानी हाउस को बचाने के लिए मुख्तार बाबा ने नई सड़क पर बवाल की साजिश रची थी। इसके लिए बवाल के मुख्य साजिशकर्ताओं को फंडिंग से लेकर हर संभव मदद की थी। इस साजिश में मुख्तार बाबा के साथ हाजी वसी और उसका एक पार्टनर भी था। अदीबुल कदर ने बताया कि उन्होंने 13 शत्रु संपत्तियों की शिकायत की थी। उन्होंने 10 शत्रु संपत्तियों को कब्जा मुक्त कराया। बाकी तीन शत्रु संपत्तियों के लिए उनकी लड़ाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed