फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Video of bike stunting in front of Motijheel goes viral

Kanpur: मोतीझील के सामने बाइक पर स्टंटबाजी करते वीडियो वायरल, तलाश में जुटी पुलिस

Tue, 03 Jan 2023 10:36 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 03 Jan 2023 10:36 PM IST
सार

यूपी के कानपुर में मोतीझील के सामने बाइक सवार दो युवकों का स्टंटबाजी करते वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस युवकों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Kanpur: Video of bike stunting in front of Motijheel goes viral
स्टंटबाजी करते युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में स्वरूपनगर थाना क्षेत्र  स्थित मोतीझील के सामने बाइक सवार दो युवकों का स्टंटबाजी करते सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो में बाइक की पिछली सीट पर एक युवक खड़ा होकर करतब दिखा रहा है, जबकि बाइक चला रहा युवक रूमाल से अपना मुंह ढके हुए है। बाइक सवार दोनों युवक हेलमेट भी नहीं पहने हुए थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

मोतीझील के सामने महिलाओं की सुरक्षा के लिए पिंक चौकी है। ठीक बगल में ही स्वरूपनगर थाने की पुलिस का पिकेट प्वाइंट है। चंद कदम पर मोतीझील गेट पर भी पुलिस तैनात रहती है। इसके बाद भी मंगलवार दोपहर बाइक सवार दो युवक मेन रोड पर स्टंटबाजी करते रहे और किसी पुलिस कर्मी ने रोका भी नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक चला रहा युवक मुंह में रुमाल बांधे हुए था। वहीं बाइक की पिछली सीट पर एक युवक खड़ा होकर स्टंटबाजी कर रहा था। वहां मौजूद लोग बाइक सवार युवकों को चेताते हुए बोल रहे थे कि दोनों गिर जाओगे, लेकिन युवकों ने अनसुना कर दिया। वहीं इस संबंध में थाना प्रभारी का कहना कि सीसीटीवी कैमरे की मदद से बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर पता लगाया जा रहा है। इसकेसाथ ही बाइक सवार युवकों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed