{"_id":"678d3e5df15dea89a00e5daa","slug":"kanpur-victim-filed-a-report-after-uploading-a-girl-s-photo-video-on-instagram-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: युवती की फोटो-वीडियो इंस्टाग्राम में अपलोड कर किए अश्लील कमेंट, पीड़िता ने दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: युवती की फोटो-वीडियो इंस्टाग्राम में अपलोड कर किए अश्लील कमेंट, पीड़िता ने दर्ज कराई रिपोर्ट
Sun, 19 Jan 2025 11:33 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 19 Jan 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
स्वरूपनगर क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने पड़ोसी युवक पर सोशल मीडिया पर उसके खिलाफ अश्लील कमेंट और वीडियो फोटो अपलोड करने का आरोप लगाया। बेनाझाबर में रहने वाली युवती ने बताया कि उनकी सहेली ने इंस्टाग्राम आईडी से वीडियो और फोटो वायरल व अपलोड करने की जानकारी दी। वीडियो देखने पर पता चला कि दवा लेने के लिए मेडिकल स्टोर जाने के दौरान वीडियो पड़ोसी संदीप ने बना कर अपलोड की है। संदीप पहले भी परेशान करता है। वह भद्दे-भद्दे व अश्लील कमेंट करता है। स्वरूपनगर थाना प्रभारी सूर्यबली पांडेय ने बताया कि पीड़ित युवती की तहरीर पर संदीप के खिलाफ आईटी एक्ट और अश्लील इशारे करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर साइबर सेल से मदद ली जा रही है।
विज्ञापन