{"_id":"671604d17cabb077bc05f58d","slug":"kanpur-vande-bharat-reached-central-10-hours-late-and-mumbai-ltt-11-30-hours-late-2024-10-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: वंदेभारत 10 तो मुंबई एलटीटी 11:30 घंटे देरी से पहुंची सेंट्रल, 1500 से अधिक यात्रियों ने लौटाए टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: वंदेभारत 10 तो मुंबई एलटीटी 11:30 घंटे देरी से पहुंची सेंट्रल, 1500 से अधिक यात्रियों ने लौटाए टिकट
Mon, 21 Oct 2024 01:08 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 21 Oct 2024 01:08 PM IST
सार
प्रयागराज स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से रूट पर ब्लॉक लिया गया। डीडीयू से ट्रेनें वाराणसी, प्रतापगढ़, अमेठी, लखनऊ से होकर कानपुर आ रहीं हैं।
विज्ञापन
वंदेभारत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रयापराज स्टेशन पर चल रहे नॉन इंटर लॉकिंग कार्य की वजह से रविवार को भी ट्रेनों की लेटलतीफी बनी रही। कानपुर-हावड़ा रूट की सेंट्रल से होकर आने-जाने वाली 32 से अधिक ट्रेनें कई घंटे की देरी से आईं। इसमें 22415 वाराणसी नई दिल्ली वंदेभारत 10 घंटे, 22436 नई दिल्ली वाराणसी वंदेभारत साढ़े सात घंटे, 04152 मुंबई एलटीटी कानपुर स्पेशल 11.30 घंटे लेट रहीं। इस कारण 1500 से अधिक यात्रियों ने टिकट लौटाए, जबकि 90 को कनेक्टिंग आरक्षण होने की वजह से दूसरी ट्रेनों में सफर करने का मौका दिया गया।
विज्ञापन
कानपुर हावड़ा रूट अत्याधिक व्यस्त रूटों में से एक है। इस रूट आने वाले प्रयागराज स्टेशन पर 18 से 21 अक्टूबर तक नॉन इंटरलॉकिंग कार्य कराए जा रहे हैं, जिससे ट्रेनों का आवागमन बंद है। इस वजह से वाराणसी से चलने वाली वंदेभारत और दूसरी ट्रेनें प्रतापगढ़, अमेठी, रायबरेली, लखनऊ होकर कानपुर सेंट्रल स्टेशन आ रही हैं।
विज्ञापन
इसी तरह नई दिल्ली से प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों को वाया कानपुर होकर लखनऊ रूट से भेजा जा रहा है। ट्रेनों की लेटलतीफी से सेंट्रल स्टेशन पर यात्री परेशान रहे। ऑनलाइन एप के अलावा ट्रेनों की सही स्थिति जानने के लिए पूछताछ केंद्र पर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
मालगाड़ियां भी हो रही संचालित
कानपुर में डीएफसी की अलग लाइन है, जिससे मालगाड़ियां बिना सेंट्रल आए डीएफसी तक पहुंचती हैं। वहीं लखनऊ रूट पर मालगाड़ियां भी संचालित हैं। इसका असर ट्रेनों की समय सीमा पर पड़ रहा है। एसीएम रेलवे संतोष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार तक प्रयागराज में ब्लॉक रहेगा।

ये ट्रेनें कई घंटें देरी से आईं और गईं
04152 मुंबई एलटीटी कानपुर स्पेशल 11:30 घंटे, 22415 वाराणसी नई दिल्ली वंदेभारत 10 घंटे, 01928 मदुरई कानपुर स्पेश्ल 8:25 घंटे, 22436 नई दिल्ली वाराणसी वंदेभारत 7.30 घंटे, 05326 मुंबई एलटीटी गोरखपुर स्पेशल 7:15 घंटे, 09028 मालदा टाउन बांद्रा टर्मिनस स्पेशल छह घंटे, 02570 दरभंगा नई दिल्ली स्पेशल छह घंटे, 03257 दानापुर आनंद विहार स्पेशल 5:30 घंटे, 12487 सीमांचल एक्सप्रेस 5:20 घंटे, 12487 सीमांचल एक्सप्रेस 5:25 घंटे, 12505 नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस पांच घंटे, 03413 मालदा टाउन नई दिल्ली स्पेशल पांच घंटे, 22805 भुवनेश्वर आनंद विहार एक्सप्रेस 4:30 घंटे, 02563 बरौनी नई दिल्ली चार घंटे, 02563 बरौनी नई दिल्ली चार घंटे व 15707 आम्रपाली एक्सप्रेस तीन घंटे लेट रही।