फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Uproar in Municipal Corporation

Kanpur: नगर निगम में जूठे गिलासों में पानी पिलाने पर हंगामा, केयरटेकर ने आरोपी ठेका कर्मी समेत तीन को हटाया

Tue, 20 Sep 2022 10:51 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 20 Sep 2022 10:51 AM IST
विज्ञापन
Kanpur: Uproar in Municipal Corporation
कानपुर नगर निगम - फोटो : amar ujala
कानपुर में नगर निगम स्थित पार्षद कक्ष में जूठे गिलासों में पानी पिलाने की बात पर सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। पार्षदों ने यहां तैनात कर्मचारी तौसीफ पर गिलास में थूकने का भी आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। शिकायत पर नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन ने दो कर्मचारियों को हटा दिया है। 
विज्ञापन


नगर निगम पार्षद कक्ष में एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मुबीन कई साल से कार्यरत है। दूसरे कर्मचारी तौसीफ को आठ महीने पहले ही यहां लगाया गया था। इसके बाद एक और कर्मचारी आया। एक महिला कर्मी ने जूठे गिलासों में पानी पिलाते देख शिकायत की।
विज्ञापन


इससे गुस्साए पार्षद राघवेंद्र मिश्रा, धीरू त्रिपाठी, महेंद्र पांडेय पप्पू, विकास जायसवाल, गिरीश चंद्रा, संतोष साहू, निर्मल मिश्रा, राधा पांडेय, नमिता मिश्रा आदि ने केयरटेकर कार्यालय में हंगामा किया। नगर आयुक्त से मांग की कि आरोपी कर्मी को हटाया जाए और रिपोर्ट दर्ज कराई जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साथी कर्मी ने कबूला सच
मुबीन ने पार्षद और केयरटेकर ने सामने कबूला कि तौसीफ गिलास में मुंह लगाने के बाद ही पानी पिलाता था। उधर, नगर निगम के प्रभारी केयरटेकर सुनील निगम ने बताया कि तौसीफ को हटा दिया गया है। वह आउटसोर्स कर्मचारी के रूप में यहां तैनात था। दो अन्य कर्मचारियों को भी हटाया गया है। उनके स्थान पर तीन कर्मियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed