कानपुर यूनिवर्सिटी : LLB के लिए एडमिट कार्ड जारी
बीएससी एग्रीकल्चर, एलएलबी के रिजल्ट घोषित
कानपुर (ब्यूरो)। कानपुर यूनिवर्सिटी ने बीएससी एग्रीकल्चर के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। सिस्टम मैनेजर डॉ. सरोज द्विवेदी ने बताया कि बीएससी एग्रीकल्चर के पहले, तीसरे, पांचवें और सातवें सेमेस्टर का रिजल्ट आ गया है। चार वर्षीय कोर्स में कुल आठ सेमेस्टर की पढ़ाई होती है। एलएलबी पांचवें सेमेस्टर का रिजल्ट भी घोषित कर दिया गया है। वेबसाइट kanpuruniversity.org पर जाकर रिजल्ट देखा जा सकता है।