Kanpur: उद्योग व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण और सम्मान समारोह 30 अगस्त को, तैयारियां शुरू
Kanpur News: कानपुर उद्योग व्यापार मंडल उत्तर की नई जिला इकाई का शपथ ग्रहण और सम्मान समारोह 30 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। शुक्रवार को आचार्य नगर स्थित कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुनील बजाज की अगुवाई में हुई बैठक में समारोह की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई और पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर उद्योग व्यापार मंडल उत्तर के जिलाध्यक्ष सुनील बजाज की अगुवाई में शुक्रवार को आचार्य नगर स्थित कार्यालय में पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें 30 अगस्त को व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण और सम्मान समारोह आयोजित कराए जाने पर सहमति जताई गई। इस दौरान पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। जिला उपाध्यक्ष मुकेश भाटिया को समारोह का कार्यक्रम संयोजक बनाया गया।
जिला उपाध्यक्ष और जिला महामंत्री कृपाशंकर त्रिवेदी ने बताया कि कार्यक्रम में राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड, भारत सरकार के चेयरमैन सुनील सिंघी, उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का आना प्रस्तावित है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा भी मौजूद रहेंगे।
जिला अध्यक्ष ने कहा कि यह समारोह संगठन की एकजुटता, व्यापारी हितों के प्रति प्रतिबद्धता और नई जिला इकाई के संकल्प का महत्वपूर्ण अवसर होगा। कार्यक्रम में कानपुर के सभी बाजारों एवं व्यापारिक इकाइयों के पदाधिकारियों तथा जिला इकाई के सभी पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।