{"_id":"6a75ca99d11c108da90f2faf","slug":"kanpur-two-wanted-under-outstanding-warrants-for-seven-years-arrested-grp-apprehended-them-using-surveillance-2026-08-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: सात साल से फरार दो वारंटी गिरफ्तार, जीआरपी ने सर्विलांस से दबोचा, चोरी और NDPS के मामलों में थी तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: सात साल से फरार दो वारंटी गिरफ्तार, जीआरपी ने सर्विलांस से दबोचा, चोरी और NDPS के मामलों में थी तलाश
Fri, 07 Aug 2026 05:51 PM IST
प्रसून शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
Published by: प्रसून शुक्ला
Updated Fri, 07 Aug 2026 05:51 PM IST
सार
Kanpur News: कानपुर में जीआरपी ने विशेष अभियान के तहत सात साल से फरार चल रहे दो वारंटियों संदीप सिंह और मोहम्मद आमिर को सर्विलांस की मदद से स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
जीआरपी हवालात में बंद दोनों आरोपी संदीप व आमिर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
रेल अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जीआरपी कानपुर सेंट्रल को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वर्ष 2017 से फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी थे। सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर जीआरपी ने दोनों को स्टेशन क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से दबोच लिया।
विज्ञापन
Trending Videos
जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में औरैया के फफूंद थाना क्षेत्र के अकबरपुर डाढ़ा निवासी संदीप सिंह और बाबूपुरवा थाना क्षेत्र की ईदगाह सफेद कॉलोनी निवासी मोहम्मद आमिर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक संदीप सिंह वर्ष 2017 में दर्ज रेल यात्रियों को नशीला पदार्थ खिलाकर चोरी करने के मामले में वांछित था। वहीं मोहम्मद आमिर वर्ष 2017 में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में फरार चल रहा था।
उसके खिलाफ लूट और चोरी के सामान की खरीद-फरोख्त से जुड़े मामले भी दर्ज हैं। जीआरपी ने दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।