फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Two shops burgled 100 meters from Ahirwan police outpost

कानपुर: अहिरवां चौकी से सौ मीटर दूर दो दुकानों में चोरी, व्यापारियों ने पुलिस गश्त न होने का लगाया आरोप

Sun, 25 Oct 2026 10:37 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 25 Oct 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Two shops burgled 100 meters from Ahirwan police outpost
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
चकेरी के अहिरवां में शनिवार रात चोरों ने पुलिस चौकी से करीब सौ मीटर की दूरी पर दो दुकानों के ताले तोड़कर लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। पान की दुकान का शटर तोड़कर सीसी कैमरों का डीवीआर, नकदी और सिगरेट ले गए। वहीं, बगल में स्थित फल गोदाम से सेब, अनार और अंगूर के 34 डिब्बे उड़ा दिए। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन


मवैया निवासी विकास कुमार शर्मा की विकास पान भंडार के नाम से पान की दुकान है। बताया शनिवार देर रात दुकान बंदकर घर चले गए। अंदर घुसे चोर 52 हजार कैश, 50 हजार रुपये की विभिन्न प्रकार की सिगरेट के पैकेट, डीवीआर ले गए। बगल में मवैया निवासी भोला बनिया का फल गोदाम है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

Kanpur: Two shops burgled 100 meters from Ahirwan police outpost
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
भोला ने बताया कि चोर उनके गोदाम से करीब आठ से 10 हजार रुपये के फल चोरी कर ले गए। एसीपी चकेरी आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं, उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष महेश वर्मा ने पुलिस गश्त पर सवाल उठाया। व्यापारियों ने डॉग स्क्वाड न बुलाए जाने पर नाराजगी जताई। एसीपी से जल्द खुलासे की मांग की है।

इन वारदातों का नहीं हुआ खुलासा
1- 24 अक्तूबर 2026: चकेरी के लाल बंगला में डिस्पोजल हाउस की दुकान से चार लाख की चोरी।
2- 23 अक्तूबर 2026: शास्त्रीनगर स्थित सब्जी मंडी के शिव मंदिर में टोपी लगाकर घुसे चोरों ने दान पत्र तोड़कर नकदी चोरी की।
3- 22 अक्तूबर 2026: बिधनू रमईपुर में रेलवे अधिकारी के मकान में 40 लाख की चोरी।
4- 13 अक्तूबर 2026: सेन पश्चिम के न्यूरी गांव में भाजपा नेता को बंधक बनाकर 34 लाख की लूट।
5- 12 अक्तूबर 2026: चकेरी के पोखरपुर में चांदी कारखाने से 45 लाख की चांदी चोरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed