फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Two sacked, one suspended for blood brokerage in Hallet Hospital

Kanpur: हैलट अस्पताल में खून की दलाली में दो बर्खास्त, एक निलंबित, जांच कमेटी गठित

Sat, 23 Jul 2022 08:29 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 23 Jul 2022 08:29 AM IST
सार

हैलट अस्पताल में खून की दलाली का मामला सामने आया है। मामले में लैब सहायक योगेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया गया है। वहीं आउटसोर्सिंग के दो कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया है।
 

विज्ञापन
Kanpur: Two sacked, one suspended for blood brokerage in Hallet Hospital
हैलट अस्पताल कानपुर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में हैलट ब्लड बैंक में खून की दलाली करने वाले गैंग का खुलासा हुआ है। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने खून की दलाली में लिप्त पाए जाने के आरोप में लैब सहायक योगेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया है। वहीं आउटसोर्सिंग के दो कर्मचारियों को बर्खास्त कर प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक के नेतृत्व में जांच कमेटी गठित की है।
विज्ञापन


इस गैंग में कई अन्य कर्मियों के लिप्त होने की आशंका है। वहीं हैलट ब्लड बैंक में सतर्कता भी बढ़ा दी गई है। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध मैटरनिटी विंग में कोरोना की जांच के लिए लगी ट्रू-नेट मशीन में लैब सहायक के पद पर कार्यरत योगेंद्र कुमार ने 21 जुलाई की रात हैलट के वार्ड-16 में भर्ती फूलमती के तीमारदार से ब्लड के नाम पर 4000 रुपये किसी दलाल को दिलाए थे।
विज्ञापन


इसके बाद मेडिकल कॉलेज पैथालॉजी विभाग की प्रोफेसर डॉ. सुमनलता से ब्लड मुफ्त में दिए जाने की अनुमति ली और तीमारदार को ब्लड बैंक ले गया। ब्लड बैंक में ड्यूटी कर रहे लैब टेक्नीशियन संजय शुक्ला को शक हुआ तो उसने तीमारदार से पूछा। तीमारदार ने 4000 रुपये देेने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी बताया कि यह रकम योगेंद्र ने जिसे दिलाई है, उसे वह नहीं जानता। इसके बाद योगेंद्र को पकड़ लिया गया। ब्लड बैंक की प्रभारी डॉ. लूबना खान ने बताया कि संजय शुक्ला गार्डों के सहयोग से लैब सहायक योगेंद्र कुमार और तीमारदार को हैलट इमरजेंसी में आकस्मिक चिकित्साधिकारी डॉ. अनुराग के पास ले गया।

वहां उन्होंने पूछताछ की। प्राचार्य को इसकी सूचना दी गई। प्राचार्य ने बताया कि शुरुआती जांच के आधार पर लैब सहायक योगेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया और आउटसोर्सिंग के कर्मचारियों संजय, आफताब को बर्खास्त कर दिया है। जांच कमेटी में हैलट के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके मौर्या, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शुभ्रांशु शुक्ला और डॉ. नम्रता शामिल हैं। जांच रिपोर्ट आने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। योगेंद्र कुमार को बर्खास्त भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed