Kanpur: गर्मी में डायरिया के बाद जवाब दे रहा गुर्दा और लिवर, दो की मौत
हैलट के मेडिसिन विभाग के सीनियर फिजीशियन डॉ. विशाल कुमार गुप्ता ने बताया कि मेडिसिन की ओपीडी में दो सौ रोगी आए। हीट स्ट्रोक का कोई रोगी नहीं था। हीट एग्जॉर्शन और डायरिया से रोगियों की ब्लड प्रेशर और पल्स रेट कम हो जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में उमस भरी गर्मी में शरीर में पानी और नमक घटने से गुर्दा और लिवर जवाब दे रहा है। उल्टी और दस्त के बाद बेहोशी की हालत में 10 रोगी हैलट इमरजेंसी में भर्ती हुए हैं। इसके अलावा पांच रोगी लिवर के हैं, जिनकी डायरिया की बाद हालत बिगड़ी और इमरजेंसी में भर्ती कराना पड़ा है। वहीं दो रोगियों की मौत हो गई। इसके साथ ही समर डायरिया का हमला बच्चों पर हो रहा है।
हैलट के मेडिसिन विभाग के सीनियर फिजीशियन डॉ. विशाल कुमार गुप्ता ने बताया कि मेडिसिन की ओपीडी में दो सौ रोगी आए। हीट स्ट्रोक का कोई रोगी नहीं था। हीट एग्जॉर्शन और डायरिया से रोगियों की ब्लड प्रेशर और पल्स रेट कम हो जा रहा है। चकेरी के रहने वाले रोगी एहतिशाम (64) की डायरिया के बाद मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि डायरिया के बाद उनकी पेशाब रुक गई थी। उनका गुर्दे का इलाज पहले से एसजीपीजीआई में चल रहा था। लालबंगला स्थित एक निजी अस्पताल ले गए लेकिन मौत हो गई।
इसी तरह नवाबगंज के लिवर रोगी मनोज अग्रहरि (61) की मौत उल्टी-दस्त के बाद हुई है। परिजनों ने बताया कि उल्टी-दस्त के बाद बेहोशी आ गई और गिर गए। एंबुलेंस से ले जाने से पहले ही जान चली गई। डॉ. गुप्ता ने बताया कि डायरिया के बाद लिवर रोगियों की तबीयत बिगड़ जाती है। इसके अलावा किडनी पर भी असर आता है। दूसरी तरफ स्वास्थ्य विभाग के जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरपी मिश्रा ने बताया कि सीएचसी, पीएचसी से हीट स्ट्रोक का अपडेट प्रतिदिन लिया जा रहा है। लेकिन हीट स्ट्रोक से कोई मौत रिपोर्ट नहीं हुई है।
ऐसे करें बचाव
- गुर्दा, लिवर और दूसरे रोगों के पुराने रोगी गर्मी से बचाव करें।
- गुर्दा रोगी डॉक्टर की सलाह पर निर्धारित मात्रा में पानी पीयें।
- लिवर रोगी सादा और सुपाच्य भोजन करें।
- दिन में अधिक उमस वाले समय संभव हो तो घर के बाहर न जाएं।
- खाली पेट न रहें, पानी पीकर घर से बाहर निकलें।
- बासी खाना, खुले बिक रहे खाद्य पदार्थों का सेवन न करें।
- रात को हल्का खाना सोने के दो घंटे के पहले लें।