{"_id":"6a1d537dd14551aa27064d53","slug":"kanpur-turf-war-under-the-guise-of-fishing-shots-fired-and-swords-brandished-two-injure-2026-06-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: मछली पकड़ने के बहाने वर्चस्व की जंग, गोली चली व तलवारें लहराईं, दो घायल; पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: मछली पकड़ने के बहाने वर्चस्व की जंग, गोली चली व तलवारें लहराईं, दो घायल; पांच गिरफ्तार
Mon, 01 Jun 2026 06:15 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 01 Jun 2026 06:15 PM IST
विज्ञापन
मछली पकड़ने को लेकर हुआ विवाद
- फोटो : अमर उजाला
गंगा बैराज क्षेत्र में मछली पकड़ने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते वर्चस्व की लड़ाई में बदल गया। दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे, रॉड और धारदार हथियार चले। आरोप है कि दबंगों ने इलाके में अपना दबदबा दिखाने के लिए गोली चलाई और तलवारें भी लहराईं। हमले में दो चचेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों के मौके पर जुटने पर आरोपी धमकाते हुए भाग निकले। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
गेट नंबर-10 पर हुआ खूनी संघर्ष पुराना कानपुर के मछुआ नगर निवासी मछली माफिया शुभम उर्फ माका ने बताया कि वह सोमवार सुबह अपने चचेरे भाई अभिषेक के साथ रामपुर गांव स्थित गंगा बैराज के गेट नंबर-10 के पास मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान रामपुर गांव के बेटू, विशाल, आकाश, अंशू, गोपी और रमन समेत 30 से 40 लोग वहां पहुंच गए। आरोप है कि उन्होंने मछली पकड़ने का विरोध करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी और इलाके में मछली पकड़ने पर अपना अधिकार जताने लगे।
विज्ञापन
आरोप है कि दबंगों ने उन्हें दोबारा वहां मछली पकड़ने आने पर जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर आरोपियों ने रॉड, लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में शुभम और अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद के दौरान कुछ आरोपी तलवारें और हथियार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन
ग्रामीण जुटे तो हवाई फायरिंग कर भागे
मारपीट और शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। खुद को घिरता देख आरोपियों ने हवाई फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची कोहना पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कोहना थाना प्रभारी प्रतीक सिंह ने बताया कि तहरीर पर नामजद आरोपियों समेत अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।