फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur truck overturned on highway in Maharajpur police cleared half-hour-long traffic jam

Kanpur: महाराजपुर में हाईवे पर पलटा अनियंत्रित ट्रक, पुलिस ने मशक्कत के बाद खुलवाया आधे घंटे का जाम

Fri, 24 Jul 2026 06:34 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Fri, 24 Jul 2026 06:34 PM IST
सार

Kanpur News: महाराजपुर थाना क्षेत्र के नरवल मोड़ के पास शुक्रवार शाम भूसी से लदा एक ट्रक पहिया फटने के बाद अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया। हादसे में चालक सुरक्षित बच गया, लेकिन कानपुर-फतेहपुर हाईवे पर करीब आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।

विज्ञापन
Kanpur truck overturned on highway in Maharajpur police cleared half-hour-long traffic jam
हाईवे पर पलटा भूसी लदा ट्रक - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर नगर के महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नरवल मोड़ के पास शुक्रवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। फतेहपुर से कानपुर की ओर आ रहा भूसी से लदा एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक पहिया फटने के कारण अनियंत्रित होकर हाईवे पर ही पलट गया।

विज्ञापन

हादसे के दौरान चालक की किस्मत अच्छी रही और उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई। हालांकि, सड़क के बीचों-बीच ट्रक पलटने और भूसी बिखरने के कारण कानपुर-फतेहपुर राष्ट्रीय राजमार्ग  पर करीब आधे घंटे तक वाहनों का लंबा जाम लग गया, जिससे चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहिया फटने से अनियंत्रित हुआ ट्रक, दूसरी लेन में जाकर पलटा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फतेहपुर जनपद के बिंदकी गांव निवासी जितेंद्र पुत्र बाल गोविंद ट्रक में भूसी लादकर बिंदकी से कानपुर की ओर जा रहे थे। शुक्रवार शाम करीब 06:00 बजे जैसे ही वह महाराजपुर के नरवल मोड़ के पास पहुंचे, तभी अचानक ट्रक का दाहिना पहिया तेज आवाज के साथ पंचर होकर फट गया। पहिया फटते ही चालक का वाहन से संतुलन बिगड़ गया और अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर को पार करते हुए दूसरी लेन में सड़क पर जा पलटा।

विज्ञापन

Kanpur truck overturned on highway in Maharajpur police cleared half-hour-long traffic jam
हाईवे पर पलटा भूसी लदा ट्रक - फोटो : amar ujala

पुलिस ने सड़क से हटवाई भूसी, आधे घंटे बाद बहाल हुआ यातायात

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर डायल-112 पीआरवी पुलिस बल तुरंत पहुंच गया। गनीमत यह रही कि जिस समय ट्रक पलटा, उस दौरान आसपास से कोई अन्य वाहन नहीं गुजर रहा था, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।

पुलिसकर्मियों ने क्रेन और स्थानीय लोगों की मदद से सड़क पर बिखरी भूसी और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को एक तरफ करवाया। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद हाईवे पर यातायात पूरी तरह से बहाल कराया जा सका। महाराजपुर थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में पहिया फटने को हादसे की वजह बताया गया है, घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed