{"_id":"66044a8c652661712506af81","slug":"kanpur-truck-driver-dies-in-accident-a-month-after-marriage-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: शादी के एक माह बाद ट्रक चालक की हादसे में मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: शादी के एक माह बाद ट्रक चालक की हादसे में मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Wed, 27 Mar 2024 10:12 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 27 Mar 2024 10:12 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
कानपुर में बर्रा आठ में रहने वाले ट्रक चालक की शादी के एक माह बाद ही बीते मंगलवार की रात सड़क हादसे में मौत हो गई। बर्रा निवासी अमित सविता (30) ट्रक चलाते थे। बड़े भाई अविनाश ने बताया कि मंगलवार शाम पांच बजे वह शुक्लागंज के आजादनगर निवासी अपने दोस्त आलोक से मिलने बाइक से उसके घर गए थे।
शाम को शुक्लागंज चौराहे से लौट रहे थे, तभी मरहला चौराहे के पास तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। दोस्तों ने अमित को हैलट में भर्ती कराया, जहां देर रात उनकी मौत हो गई। बड़े भाई ने बताया कि इसी साल 26 फरवरी को गल्लामंडी की रहने वाली सिया देवी से अमित की शादी हुई थी। एक महीने बाद 26 मार्च को हादसे में अमित की जान चली गई। मौत की खबर से मां रूपा व पत्नी सियादेवी अचेत हो गईं। स्वरूप नगर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।