फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Traffic will be changed on Ram Navami

Kanpur: रामनवमी पर बदला रहेगा यातायात, ट्रैफिक डायवर्जन की ये खबर जरूर पढ़ लें

Wed, 29 Mar 2023 03:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 29 Mar 2023 03:30 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Traffic will be changed on Ram Navami
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में रामनवमी (30 मार्च) पर रामलला मंदिर रावतपुर से निकाली जाने वाली शोभायात्रा को देखते हुए यातायात में बदलाव किया गया है। यातायात विभाग के अनुसार यह डायवर्जन मध्यम व भारी वाहनों पर सुबह नौ बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन


इस तरह रहेगी व्यवस्था
- विजयनगर चौराहे से कोई भी मध्यम व भारी वाहन नमक फैक्ट्री होते हुए मसवानपुर चौराहे की ओर नहीं जा सकेगा। ये वाहन विजयनगर से फजलगंज चौराहे से जरीब चौकी होकर जाएंगे।
विज्ञापन

- शारदानगर क्रासिंग से कोई भी वाहन छपेड़ा पुलिया चौराहे होते हुए नमक फैक्ट्री चौराहे की तरफ नहीं जा सकेंगे। ये वाहन शारदानगर से गुरुदेव चौराहे से गंतव्य को जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- मसवानपुर चौराहे से कोई भी मध्यम व भारी वाहन नमक फैक्ट्री होते हुए विजयनगर चौराहे की ओर नहीं जा सकेगा। ये वाहन दलहन क्रासिंग की ओर से जा सकेंगे।
- सिलिंडर चौरारे से कोई भी मध्यम व भारी वाहन केडीएमए स्कूल के सामने से होते हुए शन्नेश्वर मंदिर तिराहा की ओर नहीं जा सकेंगे।
- एकता चौराहा से कोई भी वाहन रामलला मंदिर रोड पर नहीं जाएगा।

- नीलम मेमोरियल स्कूल तिराहा मसवानपुर से बड़ा शिव मंदिर रावतपुर, रामलला होते हुए रामलला रोड से एकता स्वीट चौराहा की ओर कोई भी ट्रैफिक नहीं जाएगा।
- एकता स्वीट चौराहे से उसी रोड पर रामलला मंदिर होते हुए रावतपुर, मसवानपुर, नीलम मेमोरियल तिराहा तक कोई ट्रैफिक नहीं जाएगा।

यहां होगी पार्किंग व्यवस्था
- नमक फैक्ट्री चौराहे से एकता स्वीट हाउस जाने वाले वाहन रोड के दाहिनी ओर (सब्जीमंडी)।
- द्विवेदी पार्टी लॉन के खाली मैदान में।
- शन्नेश्वर चौराहे से सिलिंडर चौराहे की ओर जाने वाली सड़क के दोनों ओर किनारों पर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed