{"_id":"66c607881d9200a18c03d421","slug":"kanpur-traffic-will-be-changed-due-to-police-recruitment-diversion-will-remain-for-nine-days-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: पुलिस भर्ती को लेकर बदला रहेगा यातायात, नौ दिन तक रहेगा डायवर्जन, देखकर निकलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: पुलिस भर्ती को लेकर बदला रहेगा यातायात, नौ दिन तक रहेगा डायवर्जन, देखकर निकलें
Wed, 21 Aug 2024 09:03 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 21 Aug 2024 09:03 PM IST
सार
Kanpur News: पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर शहर में यातायात व्यवस्था बदली गई है। नौ दिन तक डायवर्जन रहेगा। घर से निकलने से पहले ट्रैफिक डायवर्जन की ये खबर जरूर पढ़ लें।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यह व्यवस्था 23 अगस्त से 31 अगस्त तक सुबह पांच से शाम 7 बजे तक लागू रहेगी। इस दौरान कोई भी भारी अथवा मध्यम वाहन नो-इंट्री के समय शहर की सीमा में नहीं चल सकेंगे। इसके साथ ही नो-इंट्री पास भी निरस्त रहेंगे।
- रामादेवी चौराहा व टाटमिल से आने वाले ऑटो, टेंपो, सिटी बस घंटाघर नहीं जा सकेंगे। ये वाहन टाटमिल चौराहा से 200 मीटर पहले बाईं ओर लोको यार्ड ग्राउंड तक पहुंचेंगे। यहीं पर सवारी उतारेंगे और बैठाएंगे।
- किदवईनगर की ओर से टाटमिल होते हए घंटाघर की ओर जाने वाले ऑटो, टेंपो व अन्य सवारी वाहन सीधे घंटाघर की ओर नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन टाटमिल से बाएं मुड़कर कोपरगंज तिराहा होते हुए घंटाघर जा सकेंगे।
विज्ञापन
- पनकी रोड आवास विकास नहर की ओर से आने वाहनों के शहर के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। ये वाहन सीएनजी पंप से दाएं मुड़कर बगिया क्रॉसिंग होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- गैस, पेट्रोल, डीजल, स्कूल बस समेत अन्य भारी वाहन आवास विकास चौकी के आगे नहीं आ पाएंगे। ये वाहन दाएं मुड़कर आवास विकास बगिया क्रॉसिंग होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- हमीरपुर से आने वाले भारी व मध्यम वाहन घाटमपुर होते हुए कानपुर नगर को नहीं आ सकेंगे। ऐसे वाहन सजेती से धरमंगधदपुर होते हुए गजनेर अथवा मूसानगर होते हुए कानपुर नगर आएंगे।
- हमीरपुर से लखनऊ, पूर्वी उत्तर प्रदेश को जाने वाले वाहन नौबस्ता होकर नहीं जा पाएंगे। ये वाहन घाटमपुर से चौडगरा होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- नौबस्ता से हमीरपुर की ओर जाने वाले वाहन सीधे घाटमपुर की ओर न जाकर नौबस्ता से किसाननगर, रायपुर, कानपुर देहात से गजनेर होते हुए घाटमपुर, हमीरपुर की ओर जाएंगे।
नोट- परीक्षा की तिथि की रात्रि से अगले दिन सुबह 6 बजे तक शहर में मेट्रो कार्य पूर्ण रूप से बंद रहेगा।