{"_id":"61c6de86f8d1ce61b515c190","slug":"kanpur-traffic-system-should-not-be-disturbed-in-pm-s-program-cm-alerted-the-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: पीएम के कार्यक्रम में न बिगड़े ट्रैफिक व्यवस्था, सीएम ने किया अफसरों को सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: पीएम के कार्यक्रम में न बिगड़े ट्रैफिक व्यवस्था, सीएम ने किया अफसरों को सतर्क
Sat, 25 Dec 2021 03:01 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 25 Dec 2021 03:01 PM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 28 दिसंबर को कानपुर आगमन की तैयारियों की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये समीक्षा की। उन्होंने प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों के दौरान शहर की ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर रखने का निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस स्थान पर कार्यक्रम है, वहां वाहनों के लिए पार्किंग की बेहतर व्यवस्था होनी चाहिए। जिससे कार्यक्रम में आनेजाने वालों को कोई दिक्कत न हो। मुख्यमंत्री ने मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी तरह के इंतजाम करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
यह भी कहा है कि कार्यक्रम स्थल पर कोविड प्रोटोकॉल को सख्ती से पालन कराया जाए। मॉस्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सभी करें, इसका सभी ध्यान रखें। वीडियो कांफ्रेंसिंग में कानपुर से औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना, सांसद सत्यदेव पचौरी, मंडलायुक्त डॉ. राजशेखर, जिलाधिकारी विशाख जी सहित भाजपा के सभी जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इनके अलावा शासन के अधिकारी भी इसमें शामिल हुए।