{"_id":"66e5cf750f64ef9aa70f7e6c","slug":"kanpur-traffic-constable-who-went-for-duty-has-been-missing-for-a-month-2024-09-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: ड्यूटी को निकला ट्रैफिक का सिपाही एक महीने से लापता, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: ड्यूटी को निकला ट्रैफिक का सिपाही एक महीने से लापता, मुकदमा दर्ज
Sat, 14 Sep 2024 11:34 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 14 Sep 2024 11:34 PM IST
सार
Kanpur News: जुलाई में फतेहगढ़ से ट्रांसफर होकर कानपुर के ट्रैफिक पुलिस लाइन में पंकज पाल को तैनाती मिली। 25 अप्रैल 2024 को शादी हुई है। 12 अगस्त 2024 से कांस्टेबल लापता हैं।
विज्ञापन
पंकज पाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ट्रैफिक पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही घर से ड्यूटी के लिए निकला और रास्ते से लापता हो गया। मामले की जानकारी पर सिपाही के झांसी निवासी चाचा ने पुलिस कमिश्नर से तलाश के लिए गुहार लगाई। सीपी के आदेश पर अब पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की है। जालौन निवासी प्रेम बाबू ने बताया कि पंकज पाल ट्रैफिक पुलिस में कांस्टेबल हैं। पंकज की शादी हमीरपुर के मौदहा कस्बे के एक गांव में सीमा से 25 अप्रैल 24 को हुई थी।
वह जुलाई 2024 में फतेहगढ़ से कानपुर ट्रांसफर होकर आया है। इसके बाद वह पत्नी सीमा के साथ गीतानगर काकादेव में किराये के मकान लेकर रह रहा था। यहीं, कुछ दूरी पर पंकज का साला राघव भी किराये का कमरा लेकर नीट की कोचिंग कर रहा है। सीमा 8 अगस्त 24 को एक परीक्षा देने के लिए झांसी गईं थीं। पंकज कमरे में अकेले थे और राघव आता जाता था।
विज्ञापन
वह जुलाई 2024 में फतेहगढ़ से कानपुर ट्रांसफर होकर आया है। इसके बाद वह पत्नी सीमा के साथ गीतानगर काकादेव में किराये के मकान लेकर रह रहा था। यहीं, कुछ दूरी पर पंकज का साला राघव भी किराये का कमरा लेकर नीट की कोचिंग कर रहा है। सीमा 8 अगस्त 24 को एक परीक्षा देने के लिए झांसी गईं थीं। पंकज कमरे में अकेले थे और राघव आता जाता था।
विज्ञापन
बताया कि 12 अगस्त की सुबह 11:30 बजे राघव अपने बहनोई के घर जा रहा था। इस दौरान पंकज से रास्ते में मुलाकात हुई। पंकज ने राघव को बताया कि वह ऑफिस जा रहा है। वापस लौटकर मिलने की बात कही। फिर बाद में उनका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। पंकज के ऑफिस जाकर पता किया लेकिन जानकारी नहीं मिली। सीसीटीवी फुटेज में देखने पर वह टैम्पो में बैठते दिखे लेकिन इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल रहा। सीपी से शिकायत पर सिपाही की गुमशुदगी का केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।