फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Traders affected by fire met Deputy Commissioner of Industries submitted a memorandum

Kanpur: उपायुक्त उद्योग से मिले अग्निकांड पीड़ित व्यापारी, ज्ञापन देकर बैंकों पर छल करने का लगाया आरोप

Sat, 19 Jul 2025 03:58 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 19 Jul 2025 03:58 PM IST
सार

Kanpur News: कोपरगंज अग्निकांड पीड़ितों ने उपायुक्त उद्योग से मिलकर बैंकों पर ओडीओपी लोन में छल का आरोप लगाया। उन्होंने जांच और सब्सिडी दिलाने की मांग की, जिस पर उपायुक्त ने कुछ मामलों में सहायता का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
Kanpur Traders affected by fire met Deputy Commissioner of Industries submitted a memorandum
उपायुक्त उद्योग से मिले अग्निकांड पीड़ित व्यापारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के बैनर तले कोपरगंज अग्निकांड पीड़ितों व्यापारियों ने शुक्रवार को फजलगंज स्थित जिला उद्योग विकास केंद्र कार्यालय में उपायुक्त उद्योग से मुलाकात की। न्याय की मांग करते हुए व्यापारियों ने कहा कि बैंकों ने उनके साथ छल किया है। ओडीओपी में दिया जाने वाला लोन अन्य श्रेणी में दे दिया। मामले की जांच कराई जाए।

विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र, जिला अध्यक्ष गुरुज़िन्दर सिंह की अगुवाई में पहुंचे व्यापारियों ने उपायुक्त उद्योग अंजनीश प्रताप सिंह को बताया कि दो साल पहले हुए अग्निकांड के बाद पीड़ित व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से लखनऊ में मुलाकात की थी। कोपरगंज बाज़ार में व्यापारियों से एक जिला एक उत्पाद ओडीओपी योजना के तहत लोन के लिए फार्म भरवाए गए थे।

विज्ञापन

कई महीनों बाद ओडीओपी में रद्द कर दिया
कोटक महिंद्रा बैंक (लाटूश रोड शाखा, कानपुर) ने अधिकतर व्यापारियों को ओडीओपी योजना के स्थान पर सीजीटीएमएसई के तहत लोन कर दिया। इससे व्यापारियों को सब्सिडी नहीं मिल पाई। यूपी गारमेंट्स मैन्यूफैक्चरिंग ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विजय गुप्ता ने कहा कि स्टेट बैंक ने उन्हें लोन तो दिया, लेकिन कई महीनों बाद ओडीओपी में रद्द कर दिया।

पोर्टल पर दिख भी रहे हैं आवेदन
उपायुक्त उद्योग ने कहा कि ओडीओपी के तहत 97 स्वीकृत आवेदनों में से 33 को वह अपने स्तर पर ओडीओपी में लाभ दिलाएंगे। बाकी मामलों को मुख्यालय भेजा जाएगा। नौ आवेदन ओडीओपी में स्वीकृत हैं, जो पोर्टल पर दिख भी रहे हैं। सभी बैंकों को विभाग में स्वीकृत लोन की पत्रावली भेजी जाएगी। इस मौके पर एसोसिएशन के प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेश आहूजा, मनीष वंसदानी, महेश गंगवानी आदि मौजदू थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed