फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur: today coronavirus cases covid 19 pandemic in up news update

कानपुर: 24 घंटे में कोरोना से रिकॉर्ड 26 मौतें, 2165 लोग हुए संक्रमित, सड़क पर कितने मरे इसकी नहीं गिनती

Sat, 24 Apr 2021 09:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 24 Apr 2021 09:56 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के कानपुर में कोरोना संक्रमण हर बढ़ते दिन के साथ और भी जानलेवा होता जा रहा है। शनिवार को कोरोना से 26 और रोगियों की मौत हो गई। 2165 नए संक्रमित मिले हैं।

विज्ञापन
kanpur: today coronavirus cases covid 19 pandemic in up news update
कोरोना से मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना से 26 और रोगियों की मौत हो गई। इसके साथ ही संक्रमण के फैलाव का असर बढ़ता जा रहा है। 2165 नए संक्रमित मिले हैं। कोरोना संक्रमित मरने वाले रोगियों की कुल संख्या 1060 हो गई है। अस्पतालों में हुई कोरोना रोगियों की मौत को पोर्टल अपडेट कर दिया गया है।
विज्ञापन


लेकिन होम आइसोलेशन में रह रहे और सड़क पर भर्ती होने के लिए भटक रहे रोगियों में कितने मरे हैं, इसका कोई आंकड़ा नहीं है। नगर में कोरोना एक्टिव केस की संख्या 17 हजार 224 है। 
विज्ञापन


कोरोना संक्रमित रोगियों में 12 की मौत हैलट, सात की मौत रामा मेडिकल कॉलेज, चार की मौत नारायणा मेडिकल कालेज, दो की मौत द्विवेदी हॉस्पिटल और एक की मौत एसपीएम हॉस्पिटल में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

इनमें 24 घंटे के अंदर 14 मौत हुई हैं। 24 घंटे के कुछ पहले 12 मौत हुईं थीं, जिन्हें विलंब से पोर्टल पर अपडेट किया गया। मरने वालों में सात महिलाएं हैं। कोरोना संक्रमित मरने वाले ज्यादातर रोगी कोमॉर्बिड रहे हैं। उन्हें पहले से डायबिटीज, हाइपरटेंशन आदि रोग रहे हैं। कोरोना से अब तक 58 हजार 494 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

इनमें इलाज से 40 हजार 210 ठीक हो गए। शनिवार को 1265 और लोगों ने कोरोना से जंग जीती। 48 रोगी अस्पताल और 1217 होम आइसोलेशन में संक्रमण मुक्त हो गए। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 8237 कोरोना संक्रमितों के सैंपल लिए। 7282 सैंपल रूटीन और 955 विशेष सर्विलांस अभियान के तहत लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed