{"_id":"67cc6ff53056f379bd07fb82","slug":"kanpur-tired-of-molestation-by-a-rogue-girl-student-left-college-report-filed-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: शोहदे की छेड़खानी से तंग आकर छात्रा ने छोड़ा कॉलेज, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: शोहदे की छेड़खानी से तंग आकर छात्रा ने छोड़ा कॉलेज, रिपोर्ट दर्ज
Sat, 08 Mar 2025 10:09 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 08 Mar 2025 10:09 PM IST
सार
Kanpur News: शोहदे की छेड़खानी से तंग आकर छात्रा ने कॉलेज जाना छोड़ दिया। घटना कोहना थानाक्षेत्र की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोहना थानाक्षेत्र में सरेराह शोहदे की छेड़खानी से तंग आकर एक छात्रा ने कॉलेज जाना बंद कर दिया। यही नहीं, शोहदा अब अलग-अलग नंबरों से अश्लील मैसेज भेज धमकी देत रहा है। इससे तंग आकर छात्रा के पिता ने आरोपी शोहदे के खिलाफ कोहना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
आर्यनगर निवासी पीड़ित के अनुसार उनकी 20 वर्षीय बेटी को एसडी कॉलेज में पढ़ने वाला हर्ष सोनकर आए दिन सड़क पर रोक कर छेड़छानी और अश्लील हरकतें करता है। इस वजह से बेटी ने कॉलेज जाना बंद कर दिया है। पूर्व में कई बार हर्ष के माता-पिता से शिकायत की, लेकिन उसने अपना रवैया नहीं सुधारा। पिता के अनुसार पांच मार्च को तीन अलग-अलग नंबरों से उनकी बेटी के मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजे गए। इसके कुछ देर बाद वही गंदे मैसेज बेटी के जानने वालों को भेजे गए। बेटी बहुत आहत है। कोहना इंस्पेक्टर अवधेश कुमार के अनुसार पीड़ित की तहरीर पर आरोपी हर्ष सोनकर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।