{"_id":"68dc1a505ee3cf63ea0d9463","slug":"kanpur-three-miscreants-arrested-for-stealing-a-generator-from-outside-a-businessman-s-house-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: व्यापारी के घर के बाहर से जेनरेटर चुराने के आरोप में तीन शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: व्यापारी के घर के बाहर से जेनरेटर चुराने के आरोप में तीन शातिर गिरफ्तार
Tue, 30 Sep 2025 11:29 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 30 Sep 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काकादेव थाना क्षेत्र के पांडुनगर इलाके में व्यापारी के घर के बाहर से 15 मिनट में जेनरेटर चोरी करने के आरोपी शातिर चोरों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। चौकी इंचार्ज दीपक तिवारी ने बताया कि वारदात में शामिल शास्त्रीनगर निवासी अंकित सिंह, बिहार के जिला सीवान निवासी हाल पता रावतपुर, रामलला निवासी राजवीर कुमार सिंह, लोहारनभट्ठा निवासी कौशल कुमार उर्फ पवन को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
तीनों के पास से चोरी का जेनरेटर, एक ई रिक्शा और बाइक बरामद हुई है। व्यापारी सुवंश चावला ने तीन दिन पहले काकादेव थाने में दर्ज रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में 28 सितंबर की शाम 7:35 बजे से 7:50 बजे के बीच घर के बाहर रखा जनरेटर चोरी होने की बात बताई गई। उन्होंने जेनरेटर किराये पर लिया था। चौकी इंचार्ज ने बताया कि शातिरों ने बरामद की गई चोरी की बाइक में बलेनो कार का नंबर लगा रखा था। तीनों शातिरों के आपराधिक इतिहास का भी पता लगाया जा रहा है। उन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन