फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Three engineers trapped in potholes, contractor blacklist

कानपुर: गड्ढा मुक्त सड़क के गड्ढों में फंसे तीन अभियंता, ठेकेदार ब्लैकलिस्ट

Sat, 16 Oct 2021 11:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 16 Oct 2021 11:47 PM IST
सार

मंडलायुक्त ने मंडल के सभी छह जिलों की सड़कों की मरम्मत की निगरानी के लिए नियंत्रण कक्ष भी बनाया है। इस कक्ष का व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 7307420650 है। इसमें सड़क का नाम, स्थान, विभाग, सड़क की फोटो, वीडियो आदि के साथ व्हाट्सएप भेज सकते हैं।

विज्ञापन
Kanpur: Three engineers trapped in potholes, contractor blacklist
मंडलायुक्त डॉ. राजशेखर ने बर्रा सब्जी मंडी ने पकड़ा घटिया सड़क निर्माण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में मंडलायुक्त डॉ. राजशेखर ने शनिवार को बर्रा-आठ में घटिया सड़क निर्माण पकड़ा। इस पर अधिशासी अभियंता राजवीर सिंह और एई हरिंदर प्रसाद को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही राजवीर को जोन पांच से हटाकर जोन तीन भेज दिया गया है।
विज्ञापन


जबकि, जोन पांच केे जेई राकेश गुप्ता को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। इसके अलावा ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करते हुए 10 दिन में सड़क दोबारा बनाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर गड्ढामुक्त की जा रहीं सड़कों की मंडलायुक्त ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन और मुख्य अभियंता एसके सिंह के साथ तीन जोनों में नगर निगम की छह सड़कों की जांच की। बर्रा आठ में सब्जी मंडी चौराहे के पास 315 मीटर लंबी सड़क जांच में जगह-जगह उखड़ी मिली। मंडलायुक्त ने बताया कि 5.51 लाख रुपये की लागत से बनी सड़क की गुणवत्ता बहुत खराब थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर आयुक्त के अनुसार ठेकेदार एसपी सिंह कंस्ट्रक्शन को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। मंडलायुक्त को एक अन्य सड़क में गड़बड़ी मिली, जबकि चार अन्य सड़कें ठीक मिलीं। मंडलायुक्त अन्य विभागों की सड़कों की जांच के लिए तारीखें तय कर दी हैं। हर हफ्ते दो विभागों की सड़कों की जांच होगी। 

नियंत्रण कक्ष बना, पहले दिन आईं 177 शिकायतें
मंडलायुक्त ने मंडल के सभी छह जिलों की सड़कों की मरम्मत की निगरानी के लिए नियंत्रण कक्ष भी बनाया है। इस कक्ष का व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 7307420650 है। इसमें सड़क का नाम, स्थान, विभाग, सड़क की फोटो, वीडियो आदि के साथ व्हाट्सएप भेज सकते हैं। हेल्पलाइन कार्य दिवस पर सुबह 10 से शाम 6 बजे तक चालू है। पहले दिन 177 शिकायतें आईं।


नवंबर तक बनेंगी 441 सड़कें
नगर निगम की 1219 सड़कें हैं, जिनकी लंबाई 737 किलोमीटर है। 441 सड़कों की नवंबर के अंत तक मरम्मत की जानी है। पहले चरण में 68 सड़कों में से 53 की मरम्मत हो गई है। चार गड्ढामुक्त की जा रही हैं। 11 अन्य को बनाने के लिए दोबारा टेंडर जारी किए जा रहे हैं। दूसरे चरण के लिए 47 सड़कों के लिए टेंडर मांगे गए हैं। अगले सप्ताह काम शुरू हो जाएगा। शेष 330 सड़कें 15वें वित्त आयोग से बनेंगी। नवंबर में इन्हें भी बनवाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed