फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Thief who stole batteries and cables from towers nabbed by police cunning criminal sent to jail

Kanpur Crime: टावर से उड़ाता था बैटरी और केबल, पुलिस ने पिकअप और माल सहित दबोचा; शातिर को भेजा जेल

Sun, 05 Apr 2026 04:59 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 05 Apr 2026 04:59 PM IST
सार

Kanpur News: तिवारीपुर और महोली के बीच टावर से हुई चोरी का खुलासा करते हुए गुजैनी निवासी शातिर अपराधी राजेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से चोरी का रैक्टिफायर, बैटरियां, केबल और एक पिकअप वाहन बरामद किया है।

विज्ञापन
Kanpur Thief who stole batteries and cables from towers nabbed by police cunning criminal sent to jail
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में महाराजपुर पुलिस ने चोरी के माल सहित एक शातिर अपराधी को वाहन सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा है। महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि तिवारीपुर और महोली के बीच में लगे टावर से रैक्टी फायर, चार बैटरी तथा केबल चोरी हुई थी। इसका महाराजपुर में मामला दर्ज था और खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें लगी हुईं थीं।

विज्ञापन


विज्ञापन



रविवार को मुखबिर की सूचना पर रविदास पुरम थाना गुजैनी जनपद कानपुर के रहने वाले राजेंद्र कुमार पुत्र स्वर्गीय रतीराम (45) को चोरी के माल और एक वाहन पिकअप सहित महोली के पास से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर महाराजपुर थाना सहित पनकी में भी चोरी से संबंधित कई मामले दर्ज है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed