{"_id":"5f5c97f63dfeb841f036821b","slug":"kanpur-the-train-stuck-on-the-track-only-came-the-couple-narrowly-escaped","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: ट्रैक पर फंसी बाइक तभी आ गई ट्रेन, बाल-बाल बचा दंपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: ट्रैक पर फंसी बाइक तभी आ गई ट्रेन, बाल-बाल बचा दंपति
Sat, 12 Sep 2020 03:12 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 12 Sep 2020 03:12 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
कानपुर के सरसौल के करबिगवां रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय बाइक पटरी पर फंस गई जिससे आकर ट्रेन टकरा गई। बाइक सवार दंपति ट्रेन की चपेट में आने से बाल-बाल बच निकले। ट्रेन की चपेट में आने से बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।
ट्रेन को करीब 20 मिनट रोकने के बाद रवाना किया जा सका। थरियांव फतेहपुर कासिमपुर निवासी महेश साहू (30) शुक्रवार दोपहर बाइक से पत्नी सरिता के साथ नरवल से लौट रहे थे। शाम करीब 4 बजे करबिगवां रेलवे क्रॉसिंग बंद थी जिसके नीचे से बाइक निकालते वक्त अचानक ट्रेन आ गई।
बाइक का पहिया पटरी पर फंस गया तब तक ट्रेन उससे आकर टकरा गई। दंपति ने भाग कर अपनी जान बचाई। घटना में सरिता मामूली रूप से घायल हो गईं। स्टेशन अधीक्षक डॉ. एसएल वर्मा ने बताया कि महिला को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। बाइक आरपीएफ ने अपने कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन
करबिगंवा रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य पिछले चार सालों से चल रहा है। इसके चलते क्रॉसिंग को स्थायी रूप से बंद रखा गया है। ऐसे में कई किमी के चक्कर से बचने के लिए अक्सर वाहन सवार इसी क्रॉसिंग से निकलते हैं, जिससे आए दिन हादसे होते हैं।