Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur The Path for Devotees Cleared Encroachments Removed from Outside Kushmanda Temple

Kanpur: भक्तों की राह हुई आसान; कूष्मांडा मंदिर के बाहर से हटा अतिक्रमण, नोटिस के बाद भी नहीं माने थे दुकानदार

Sat, 14 Mar 2026 09:17 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 14 Mar 2026 09:17 AM IST
सार

Kanpur News: कूष्मांडा देवी मंदिर की सीसी रोड से नगर पालिका ने पुलिस के साथ मिलकर अवैध कब्जे हटवाए। नोटिस के बाद भी अतिक्रमण न हटाने वाले 42 दुकानदारों के खिलाफ यह सख्त कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
Kanpur The Path for Devotees Cleared Encroachments Removed from Outside Kushmanda Temple
कूष्मांडा मंदिर मार्ग से हटा अवैध कब्जा - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के घाटमपुर में कूष्मांडा देवी मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को होने वाली परेशानियों को देखते हुए पालिका द्वारा बनवाई गई सीसी रोड के दोनों ओर दुकानदारों द्वारा किए गए अवैध कब्जे हटवाए गए। पालिका द्वारा पहले दी गई नोटिसों के बावजूद कब्जे न हटाने पर कार्रवाई की गई।

विज्ञापन

पालिका द्वारा जारी की गई नोटिसों के बेअसर होने पर शुक्रवार को ईओ महेंद्र कुमार ने पुलिस व पालिका कर्मियों के साथ कब्जे हटवाए जाने की कमान संभाली। इस दौरान कब्जेदारों ने कुछ विरोध करने की भी कोशिश की, लेकिन ईओ के तेवर देख वह हिम्मत नहीं जुटा पाए।

विज्ञापन
Trending Videos

दुकानदारों ने जल्द हटा लिए कब्जे
इससे पहले दुकानों का सामान पालिका कर्मी ट्रैक्टर में लादना शुरू करते दुकानदार खुद फटाफट कब्जे हटाने लगे। कार्रवाई के डर से देखते ही देखते सारे अवैध कब्जे दुकानदारों ने हटा लिए। इस मौके पर सभासद गुड्डू पंडित के अलावा कस्बा चौकी प्रभारी शैलेन्द्र सिंह मय फोर्स के मौजूद रहे।

विज्ञापन





42 दुकानदारों को जारी किए गए थे नोटिस
उल्लेखनीय हो कि कूष्मांडा देवी मंदिर पहुंचने में श्रद्धालुओं को होने वाली परेशानियों को देखते अधिशाषी अधिकारी ने ऐसे 42 दुकानदारों को सीसी रोड से दुकानें व अतिक्रमण हटाए जाने के लिए नोटिसें जारी की थीं। इसमें कुष्माण्डा देवी मंदिर परिसर के बाहर पार्किंग स्थल में ट्रक खड़ा करने वाले ट्रांसपोर्टर भी शामिल थे। नोटिस के बाद भी कब्जे न हटाने पर अभियान चलाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed